देश

PK का बड़ा दावा-NDA करेगा लोकसभा चुनाव में 'क्लीन स्वीप', जद-यू के 'भविष्य' पर भी कही बड़ी बात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 04:32 PM IST

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग नीतीश कुमार को नकार चुके हैं, इसलिए वह अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में केवल नीतीश कुमार 'पलूटराम' नहीं बल्कि भाजपा भी है। भाजपा अगर अकेले चुनाव में गई जाती तो उसे ज्यादा फायदा होता।

Image

PK का बड़ा दावा-NDA करेगा लोकसभा चुनाव में 'क्लीन स्वीप', जद-यू के 'भविष्य' पर भी कही बड़ी बात

Prashant Kishor: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है। पीके का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) 'क्लीन स्वीप' करेगा। साथ ही उन्होंने महागठबंधन छोड़ने के लिए नीतीश कुमार की आलोचना भी की। पीके ने कहा कि 'नीतीश कुमार अपने राजनीतिक जीवन की अंतिम पारी खेल रहे हैं।'

20 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा जद-यू

न्यूज चैनल आज तक से खास बातचीत में नीतीश कुमार को 'चालबाज' करार देते हुए पीके ने दावा किया कि जनता दल-यूनाइटेड चाहे जिस गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़े, वह 2025के विधानसभा चुनाव में 20 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगा। यदि वह 20 से ज्यादा सीटें जीत गई तो वह अपना काम छोड़ देंगे। पीके ने यह भी दावा किया कि जद-यू और भाजपा का गठबंधन 2025 के विधानसभा चुनाव तक नहीं चल पाएगा।

...भाजपा को ज्यादा फायदा हुआ होता

उन्होंने कहा कि लोग नीतीश कुमार को नकार चुके हैं, इसलिए वह अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में केवल नीतीश कुमार 'पलूटराम' नहीं बल्कि भाजपा भी है। भाजपा अगर अकेले चुनाव में गई जाती तो उसे ज्यादा फायदा होता।

महागठबंधन से निकलकर भाजपा के साथ सरकार बनाई

नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार का गठन किया। उन्होंने करीब दो दशक के दौरान नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश ‘इंडिया’ गठबंधन के सूत्रधार थे। उनकी पहल पर ही पिछले साल जून में विपक्षी एकजुटता और फिर इस गठबंधन की बुनियाद रखी गई थी।

अपनी कुर्सी के लिए हर समझौता करते हैं नीतीश-पीके

नीतीश महागठबंधन को अलविदा कहेंगे, प्रशांत पहले ही भविष्यवाणी कर चुके हैं। पीके कहते रहे हैं कि नीतीश कभी भी किसी दल के साथ अपने दरवाजे हमेशा के लिए बंद नहीं रखते। वह दरवाजा बंद करके, खिड़की या रोशनदान खुला रखते हैं। वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। आज भाजपा के साथ हैं तो कल फिर महागठबंधन में जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article