देश

PIB Fact Check: टीएमसी नेता ने अमेरिका से ड्रोन खरीद को लेकर किया ट्वीट, फैक्ट चेक में गलत पाया गया दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2023, 10:57 AM IST

PIB Fact Check: टीएमसी नेता साकेत गोखले ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि पीएम मोदी ने अमेरिका में 3.1 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत पर 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जबकि, प्रति ड्रोन की कीमत 110 मिलियन डॉलर है।

Image

MQ-9B drones

PIB Fact Check: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे MQ-9B ड्रोन अधिग्रहण सौदे को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को प्रेस सूचना ब्यूरो(PBI Fact Check) ने गलत पाया है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि इन ड्रोन की खरीद के लिए भारत सरकार अधिक कीमत चुका रही है। फैक्ट चेक में पाया गया कि ये दावे अनावश्यक हैं और उन्हें गलत उद्देश्य से प्रचारित किया जा रहा है। पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में कहा है कि इन दावों को उद्देश्य ड्रोन अधिग्रहण प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

दरअसल, टीएमसी नेता साकेत गोखले ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि पीएम मोदी ने अमेरिका में 3.1 बिलियन डॉलर से अधिक कीमत पर 31 MQ-9B प्रीडेटर ड्रोन खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जबकि, प्रति ड्रोन की कीमत 110 मिलियन डॉलर है।

फैक्ट चेक में क्या सामने आया

पीआईबी के फैक्ट चेक में सामने आया है कि प्रीडेटर जोन को लेकर किया गया दावा गलत और भ्रामक है। यह अमेरिकी सरकार द्वारा तय की गई कीमत है। फैक्ट चेक में आगे कहा गया है कि कीमत और खरीद की शर्तों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया और यह अधिग्रहण अभी बातचीत के अधीन है। आगे कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे भ्रामक हैं। इनका उद्देश्य उचित अधिग्रहण प्रक्रिया को पटरी से उतारना है।

अभी तय नहीं हुई कीमत

पीआईबी ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा है कि ड्रोन की कीमत और खरीद की अन्य नियम एवं शर्तें अभी तय नहीं की गई हैं और ये बातचीत के अधीन हैं। इस संबंध में, सभी से अनुरोध है कि वे फर्जी खबरें व गलत सूचना न फैलाएं जो सशस्त्र बलों के मनोबल पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं और अधिग्रहण प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article