देश

PIB Fact Check: फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा, Deepfake Video के सहारे कर रहा था झूठा प्रचार

PIB Fact Check: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर यह दावा किया जा रहा था कि इजराइल के खिलाफ ईरानी प्रचार फैलाते हुए पाए जाने पर जेल की सजा दी जाएगी।

Image

पीआईबी के फैक्ट चेक में पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा बेनकाब

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा अकाउंट्स का एक और झूठ का प्रचार पकड़ा गया है। ईरान-इजराइल,अमेरिका जंग के बीच पाकिस्तान समर्थित हैंडलर, भारत के खिलाफ लगातार फर्जी वीडियो के सहारे दुष्प्रचार करते हुए पकड़े जा रहे हैं। अब पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव के वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके झूठा प्रचार करते हुए पकड़ा गया है।

वीडियो से किया गया छेड़छाड़

PIB Fact Check ने इस झूठ को बेनकाब करते हुए कहा- "पाकिस्तान से जुड़े प्रचारक सोशल मीडिया खातों द्वारा एक डिजिटल रूप से छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। इस वीडियो में झूठा दावा किया गया है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा है कि “जो भी सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हमारे सहयोगी इजराइल के खिलाफ ईरानी प्रचार फैलाते हुए पाया जाएगा, उसे 10 साल की जेल की सजा दी जाएगी।”

वीडियो का दावा निकला झूठा

वीडियो में यह भी झूठा दावा किया गया है कि कुछ उपयोगकर्ता ईरान से जुड़े फर्जी प्रचार फैला रहे थे, जिसमें ईरानी लड़कियों पर कथित अमेरिकी स्कूल हमले की बात कही गई थी। साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालतों ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई है। हालांकि यह वीडियो भ्रामक है और इसमें दिखाया गया दावा पूरी तरह से गलत है।

जांच में वीडियो निकला फर्जी

PIB ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। पाकिस्तान से जुड़े प्रचारक सोशल मीडिया खातों द्वारा इस तरह के छेड़छाड़ किए गए वीडियो फैलाए जा रहे हैं, जो जनता को गुमराह करने के लिए चलाए जा रहे एक संगठित दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं। किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसे आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से अवश्य सत्यापित करें।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

बेंगलुरु में कई होटलों पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मिले डरावने हालात, भारी मात्रा में सड़ा मांस, दूध और तेल जब्त, मशहूर पब सील

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका