देश

'टीम UDF ही टीम केरलम...', राहुल गांधी बोले- केरल के लोग बदलाव के लिए हैं तैयार

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत का भरोसा व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है।''

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, ''प्रत्येक उम्मीदवार केरल के लोगों की आवाज, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनुभवी नेताओं और युवा परिवर्तनकर्ताओं का एक समूह है - पुरुषों और महिलाओं की एक मजबूत टीम जो अपने प्रतिनिधित्व वाले निर्वाचन क्षेत्रों की बारीकियों को समझती है।''

'केरल के लोग हैं मेरा परिवार'

वायनाड के पूर्व सांसद ने कहा, ''मेरे लिए केरल मेरा घर है और केरल के लोग मेरा परिवार हैं। मैंने यहां के लोगों से जो कुछ भी सीखा है और जिस प्यार एवं स्नेह से उन्होंने मुझे अपनाया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं - मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा।'' उन्होंने कहा कि केरलम से संदेश स्पष्ट है कि लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, और वे ऐसी सरकार चाहते हैं, जो उनकी बात सुने, समझे तथा ईमानदारी से काम करे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ''आगामी यूडीएफ सरकार के साथ मिलकर, मैं इस खूबसूरत राज्य के लिए बेहतर भविष्य निर्माण में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।'' उन्होंने केरल में यूडीएफ की जीत का विश्वास जताते हुए कहा, ''केरलम की जीत होगी। यूडीएफ नेतृत्व करेगा।''

केरल में कब होगा चुनाव?

राहुल गांधी का यह संदेश कांग्रेस द्वारा राज्य में 140 सदस्यीय विधानसभा के नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने के एक दिन बाद आया। राज्य में कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इसने शेष सीट यूडीएफ के अन्य घटक दलों और कुछ निर्दलीयों के लिए छोड़ने का फैसला किया है। दक्षिणी राज्य में कांग्रेस पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article