देश

रूस की जूली को भाया बिहार का राहुल, सात समंदर पार खींच लाई मोहब्बत! झोपड़ी में भी रहने को तैयार

खास बात यह है कि सुख-सुविधाओं में पली-बढ़ी जूली को भागलपुर में रहने से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, राहुल के पास पक्का घर नहीं है। परिवार झोपड़ी में रहता है। अपने प्यार के लिए जूली छप्पर के घर में रहने के लिए तैयार हैं। दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है।

Image

रूस से भागलपुर आया है जूली का परिवार। तस्वीर-X/@MrThoughts06

Russian girl Juli: प्यार सरहद की दीवार लांघ कर चलता है। यह दीवार रूस की लड़की जूली ने पार की है। वह अपने प्यार के लिए रूस से चलकर बिहार के भागलपुर पहुंची है। उसे भागलपुर के रहने वाले राहुल यादव से प्यार है। दरअसल, राहुल काम करने के लिए रूस गया था और वहां उसकी मुलाकात जूली से हुई। समय के साथ दोनों में करीबी बढ़ी और प्यार हुआ। कुछ समय पहले राहुल वापस भागलपुर आ गया। राहुल के वापस आ जाने के बाद जूली का मन रूस में नहीं लगा। वह अपने परिवार के साथ भागलपुर आई है। बताया जा रहा है कि राहुल और जूली की शादी नवंबर महीने में होगी।

झोपड़ी में रहने के लिए तैयार हैं जूली

खास बात यह है कि सुख-सुविधाओं में पली-बढ़ी जूली को भागलपुर में रहने से कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, राहुल के पास पक्का घर नहीं है। परिवार झोपड़ी में रहता है। अपने प्यार के लिए जूली छप्पर के घर में रहने के लिए तैयार हैं। दोनों ने एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला किया है। राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जूली की प्रशंसा कर रहे स्थानीय लोग

रिपोर्टों के मुताबिक राहुल ने जूली को बताया कि उसके पास कोई बड़ा बंगला नहीं है, यहां रहने के लिए झोपड़ी ही है, वह इसमें कैसे रह पाएगी। लेकिन जूली ने उसे बताया कि वह उसके लिए बंगला छोड़ झोपड़ी में रहने को तैयार है। विदेशी लड़की जूली का अपने प्यार के प्रति समर्पण देख लोग हैरान हैं और उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

शादी की तारीख का इंतजार

वहीं, भागलपुर आकर जूली का परिवार काफी खुश है। उनकी काफी मेहमान नवाजी की जा रही है। स्थानीय लोग भी इन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार नवंबर में राहुल और जूली की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, शादी की तारीख, समारोह के स्थान और विवाह की औपचारिकताओं को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। लोग शादी की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article