देश

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी; कन्नूर से मोहनन को उतारा

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार को जारी की। इस लिस्ट में 37 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

Image

कांग्रेस ने केरल चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी (फाइल फोटो)

Kerala Assembly Election 2026: कांग्रेस ने 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 37 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची गुरुवार को जारी की। कांग्रेस ने कन्नूर विधानसभा सीट से टीओ मोहनन को मैदान में उतारा है, जहां से वरिष्ठ नेता के सुधाकरन पार्टी का टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे। सुधाकरन कन्नूर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद हैं।

कांग्रेस की दूसरी सूची में नामित अन्य उम्मीदवारों में उडुमा से के नीलकंदन, त्रिकारीपुर से संदीप वेरियर, कल्लियासेरी से राजीवन कप्पाचेरी और मट्टनूर से चंद्रन थिलेनकेरी शामिल हैं। टी पी शाजी को पट्टांबी से, पी हरिगोविंदन को शोरनुर से और अजय मोहन को कुन्नमकुलम से मैदान में उतारा गया है।

किसे कहां से मिला टिकट

क्रमांकविधानसभा उम्मीदवार
1Uduma / उडुमाK. Neelakandan / के. नीलाकंदन
2Trikaripur / त्रिकारिपुरSandeep Varier / संदीप वारियर
3Kalliasseri / कल्लियास्सेरीRajeevan Kappachery / राजीवन कप्पाचेरी
4Kannur / कन्नूरAdv. T.O. Mohanan / एडवोकेट टी.ओ. मोहनन
5Mattannur / मट्टन्नूरChandran Thillenkeri / चंद्रन थिल्लेंकेरी
6Pattambi / पट्टांबीT.P. Shaji / टी.पी. शाजी
7Shornur / शोरनूरP. Harigovindan / पी. हरिगोविंदन
8Kunnamkulam / कुन्नमकुलमAjay Mohan / अजय मोहन
9Wadakkancherry / वडक्कनचेरीVyshakh Narayanaswami / वैशाख नारायणस्वामी
10Perumbavoor / पेरुंबवूरManoj Moothedan / मनोज मूथेदन
11Vypeen / वायपीनTony Chammany / टोनी चम्मनी
12Kochi / कोच्चिMohammad Shiyas / मोहम्मद शियास
13Thripunithura / त्रिपुनिथुराDeepak Joy / दीपक जॉय
14Devikulam (SC) / देविकुलम (SC)F. Raja / एफ. राजा
15Udumbanchola / उडुम्बनचोलाAdv. Senapathy Venu / एडवोकेट सेनापथी वेणु
16Idukki / इडुक्कीRoy K Poulose / रॉय के पाउलोस
17Peerumade / पीरुमेडAdv. Syriac Thomas / एडवोकेट सिरियाक थॉमस
18Ettumanoor / एट्टुमनूरNattakom Suresh / नट्टाकोम सुरेश
19Kanjirappally / कंजिरापल्लीProf. Rony K. Baby / प्रो. रोनी के. बेबी
20Poonjar / पूंजारSebastian M.J. / सेबास्टियन एम.जे.
21Alappuzha / अलप्पुझाA.D. Thomas / ए.डी. थॉमस
22Kayamkulam / कायमकुलमM. Liju / एम. लिजू
23Chengannur / चेंगन्नूरEby Kuriakose / एबी कुरियाकोस
24Ranni / रन्नीPazhakulam Madhu / पझाकुलम मधु
25Aranmula / अरनमुलाAbin Varkey / अबिन वार्की
26Konni / कोन्नीProf. Satheesh Kochuparambil / प्रो. सतीश कोचुपरम्बिल
27आदूर - Adoorएडवोकेट संथकुमार / Adv. Santhakumar
28चादयमंगलम - Chadayamangalamएमएम नाज़ीर / MM Nazeer
29वर्कला - Varkalaवर्कला कहार / Varkala Kahar
30नेदुमंगड - Nedumangadमीनांकल कुमार / Meenankal Kumar
31वामनपुरम - Vamanapuramसुदीर्शा पलोडे / Sudheersha Palode
32कझक्कूट्टम - Kazhakkoottamसरथचंद्र प्रसाद / Sarathchandra Prasad
33नेमम - Nemomके.एस. सबरिनाधन / K.S. Sabarinadhan
34अरुविक्कारा - Aruvikkaraवी.एस. शिवकुमार / V.S. Sivakumar
35परस्सला - Parassalaनेय्यत्तिन्करा सनाल / Neyyattinkara Sanal
36कट्टक्कड़ - Kattakkadaएम.आर. बैजू / M.R. Baiju
37नेय्यत्तिन्करा - Neyyattinkaraएन. शक्थान / N. Shakthan
कांग्रेस ने मंगलवार को केरल चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। विपक्षी दल ने केरल में जिन 92 सीट पर चुनाव लड़ रहा है, उन सभी के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से रुचि दिखाए जाने के संकेत मिलने के बावजूद, केरल विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी सांसद को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article