देश

PAK की LoC पार कर घुसपैठ की नापाक कोशिश, भारतीय सेना ने खदेड़ा; 5 पाकिस्तानी सैनिक घायल

India Pakistan Border: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने की कोशिश की। साथ ही एलओसी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन भी किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के पांच सैनिक घायल हो गए।

Image

भारतीय सेना

Photo : iStock

India Pakistan Border: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) को पार करने की कोशिश की। साथ ही एलओसी पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन भी किया जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार की दोपहर 1:10 बजे संघर्षविराम उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से जवाब दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि विस्फोट और उसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के पांच सैनिक घायल हो गए।

कृष्णा घाटी सेक्टर में माइन विस्फोट

जम्मू स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने एक बयान में कहा कि एक अप्रैल, 2025 को एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की वजह से कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन विस्फोट हुआ। इसके बाद पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी और संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के लिए 2021 के महानिदेशक सैन्य अभियान की समझ के सिद्धांतों को बनाए रखने के महत्व को दोहराती है।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच 25 फरवरी 2021 को समझौते को बढ़ाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर संघर्ष विराम उल्लंघन की काफी कम घटनाएं हुईं हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ