देश

J&K के कठुआ में फिर तड़तड़ाई गोलियां, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी; जंगल में 3 आतंकी फंसे

Kathua Encounter: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के मद्देनजर रात में घेराबंदी कर दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में फंसे तीनों आतंकवादी भाग न सकें।

Image

J&K के कठुआ में फिर तड़तड़ाई गोलियां, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी; जंगल में 3 आतंकी फंसे

Kathua Encounter: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार रात तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के मद्देनजर रात में घेराबंदी कर दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में फंसे तीनों आतंकवादी भाग न सकें।

जंगल में फंसे आंतकवादी

सूत्रों ने बताया कि जिले में रामकोट क्षेत्र के पंजतीर्थी में अभियान जारी है। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के मद्देनजर रात में घेराबंदी कर दी गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जंगल में फंसे तीनों आतंकवादी भाग न सकें।

जानकारी के अनुसार, तीन संदिग्ध आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से कुछ किलोमीटर दूर रुई गांव के एक घर में घुस गए और एक बुजुर्ग महिला से पानी मांगा। महिला ने बताया, ''जाने से पहले वे जबरन रसोई में घुस गए और रोटियां और सब्जियां छीन लीं।'' महिला ने बताया कि उन्होंने उसे पैसे भी दिए, लेकिन उसने लेने से इनकार कर दिया।

इससे पहले दिन में उपमहानिरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने कहा था कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि अंतिम आतंकवादी का सफाया नहीं कर दिया जाता। उन्होंने सीमा के निकट रहने वाले लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने का आग्रह किया।

शर्मा ने रियासी में संवाददाताओं से कहा था कि अभियान जारी है और जब तक एक भी आतंकवादी बचा है, तबतक जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने मिशन में लगी रहेगी। हमारा बल आतंकवाद को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।

कुत्तों की मदद से हो रही तलाश

सुरक्षाबलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है। गत गुरुवार को मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे और चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक सहित तीन अन्य घायल हो गए थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें