देश

अब एक और पाकिस्तानी लड़की आएगी भारत! राजस्थानी दूल्हे ने ऑनलाइन रचाई कराची की लड़की से शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 10:00 AM IST

पाकिस्तान की एक दुल्हन और भारत में राजस्थान के दूल्हे ने ऑनलाइन शादी की और निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई गईं। एक क़ाज़ी ने शादी संपन्न कराई और कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा: "क़बूल है"। यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को जोधपुर में हुआ।

Image

पाकिस्तानी लड़की ने की हिंदुस्तानी लड़के से शादी (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

अभी सीमा हैदर का मामला ठंड पड़ा भी नहीं है कि एक और लड़की पाकिस्तान से भारत आने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बकायदा ऑनलाइन शादी भी हो चुकी है। दूल्हा राजस्थान का है और दुल्हन कराची है। आईएसएन की रिपोर्ट के अनुसार निकाह के बाद अब लड़की भारत आने के लिए वीजा की तैयारी कर रही है।

जोधपुर का है दूल्हा

पाकिस्तान की एक दुल्हन और भारत में राजस्थान के दूल्हे ने ऑनलाइन शादी की और निकाह की सभी रस्में वर्चुअल तरीके से निभाई गईं। एक क़ाज़ी ने शादी संपन्न कराई और कराची में मौजूद दुल्हन ने कहा: "क़बूल है"। यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को जोधपुर में हुआ।

कराची में होने वाली थी शादी

जोधपुर के रहने वाले ठेकेदार मोहम्मद अफजल के छोटे बेटे अरबाज ने पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी की है। शादी कराची में होने वाली थी लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण निकाह ऑनलाइन किया गया। इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के परिवार वालों ने ऑनलाइन रस्में निभाईं।

अब दुल्हन आएगी भारत

दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े। कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं। दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि दुल्हन पाकिस्तान से जोधपुर आएगी। "वहां की लड़कियां और उनके परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं। वहां हमारे रिश्तेदार भी हैं। अब हम वीजा की तैयारी करेंगे। हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है। अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article