देश

Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर 56 इंच के सीने की ताकत दिखाता है' बोले मध्य प्रदेश CM मोहन यादव

Operation Sindoor: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार हर कदम पर प्रधानमंत्री के साथ है।'उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों की वीरता ने देश को गौरवान्वित किया है।

Image

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

Operation Sindoor: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए, जो '56 इंच के सीने' की ताकत दिखाता है।उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वही होता है, और इसी के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।

यादव ने कहा, 'इस ऑपरेशन में नागरिकों को कोई नुकसान पहुंचाए बिना या पाकिस्तान की सेना के साथ किसी भी तरह की मुठभेड़ के बिना आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह घटनाक्रम 56 इंच के सीने की ताकत को दर्शाता है।'56 इंच का सीना' शब्दों का इस्तेमाल नरेन्द्र मोदी ने अपने चुनावी भाषणों में किया था।

यादव ने आगे कहा कि भारतीय सेना भी 'जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा' की तरह शक्तिशाली है और दुश्मन से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से पूरा देश खुश और गौरवान्वित है।मुख्यमंत्री के अनुसार, नाम से ही स्पष्ट है कि भारतीय सेना ने 'सिंदूर' छूने वालों को करारा जवाब दिया है।

विवाहित हिंदू महिलाएं सुहाग के प्रतीक के रूप में अपने माथे पर और मांग में सिंदूर लगाती हैं।यादव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने चेतावनी दी है कि भारत के प्रति बुरी नीयत रखने वालों को 'मिट्टी में मिला दिया जाएगा।' उन्होंने कहा, 'मैं आतंकवाद को खत्म करने के लिए किए गए इस जबरदस्त प्रहार के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। मैं हमारे रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, सरकार और भारत के सभी लोगों को भी बधाई देता हूं जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद एकजुट रहे। यह सभी के लिए गर्व की बात है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें