Times Network India Economic Conclave: केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में वायु प्रदूषण पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मजबूत फेफड़े के साथ दिल और दिमाग भी मजबूत होना चाहिए। हम केंद्रीय स्तर पर रेगुलेशन निकालते हैं, लेकिन हम एक स्टेप आगे बढ़कर नीचे स्तर तक कॉर्डिनेट कर रहे हैं...
केंद्रीय मंत्री ने वायु प्रदूषण पर चर्चा करते हुए परोक्ष तौर पर पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले विज्ञापन छप सकता था, लेकिन योजनाएं नहीं बनती थी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी इत्यादि जगहों पर रोजाना एकाद मकान टूटते हैं, लेकिन उसकी धूल कहां जाती है... हमने योजना में सीएंडडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमालिशन वेस्ट) के लिए जगह तय करो। तोड़ने से पहले सीएंडडी वेस्ट के बारे में जानकारी देनी होगी। दिल्ली सरकार के साथ फोर्सफुली हम ये चीजें रेखा गुप्ता जी की वजह से कर पा रहे हैं। नहीं तो विज्ञापन छप सकता था, लेकिन बनता कुछ नहीं था। मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कम समय में अच्छे स्टेप भी उठाए हैं।
सबसे बढ़िया मुख्यमंत्री कौन?
जब टाइम्स नेटवर्क इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में एंकर सुमित अवस्थी ने सवाल किया कि दिल्ली में रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में नायाब सैनी, राजस्थान में भजनलाल शर्मा हैं, इनमें से कौन सा मुख्यमंत्री नियमों का बहुत अच्छे से पालन करा रहे हैं। इस पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि सभी बहुत अच्छा कर रहे हैं... मैं कोई रेटिंग एजेंसी नहीं हूं। मैं सबका साथी हूं।
क्या एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करते हैं भूपेंद्र यादव
जब भूपेंद्र यादव से सवाल किया गया कि प्रदूषण से बचने के लिए क्या आप 24 घंटे एयर प्यूरीफायर चलाकर रखते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं सामान्य तरह से रहता हूं... उन्होंने कहा कि जो काम किया है उसकी जानकारी आपको दी है। अब आप उसको वीडियो के साथ रिकॉर्ड करना चाहते हैं तो आइये रोज देखिये मेरे जीवन को।
वायु प्रदूषण के लिए कौन जिम्मेदार?
भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम इस समस्या के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील हैं और इसके समाधान के लिए प्रतिबद्ध भी हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के लिए महज दिल्ली जिम्मेदार नहीं है। यह पूरे एनसीआर की समस्या है। इसके लिए हमने सीएक्यूएम अथॉरिटी बनाई... उन्होंने साइंस बेस्ट समाधान की बात की। उन्होंने कहा कि व्हीकल की वजह से 40 फीसदी प्रदूषण होता है... दुनिया के जितने भी शहर में पर्यावरण सुधरा है उसमें वहां क्लीनर फ्यूल का इस्तेमाल हुआ है...
