बिजनेस

IEC 2025: इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की असली कुंजी, निवेश से रोजगार और रोजगार से गरीबी का होगा अंत, बोले नितिन गडकरी

India Economic Conclave 2025: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) 2025 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के बिना पूंजी निवेश संभव नहीं है। निवेश के बिना रोजगार सृजन नहीं होगा और रोजगार के बिना गरीबी समाप्त नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि बेहतर सड़कें और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि रोड, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर में निरंतर निवेश किया जा रहा है।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

India Economic Conclave 2025 : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव (IEC) 2025 में कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किए बिना, हम कैपिटल इन्वेस्टमेंट को आकर्षित नहीं कर सकते, और इन्वेस्टमेंट के बिना हम नौकरियां पैदा नहीं कर सकते। नौकरियों के बिना गरीबी खत्म नहीं की जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से टूरिज्म सेक्टर को बड़ा बूस्ट मिला है। रोड, ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार निवेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ में रोपवे परियोजना पर भी काम चल रहा है। अच्छी सड़कों से ट्रेड, बिजनेस, टूरिज्म और कृषि चारों सेक्टर को एक साथ बढ़ावा मिलता है। भारत माला परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब ग्रीन एक्सप्रेसवे विकसित किए जा रहे हैं।

गडकरी ने कहा कि अटल टनल के जरिए लद्दाख और लेह को सालभर कनेक्टिविटी मिली है, जबकि 8 नई टनलों का निर्माण किया जा रहा है। जोजिला टनल का 80% काम पूरा हो चुका है, वहीं सोनमर्ग टनल पर भी काम तेजी से चल रहा है। श्रीनगर क्षेत्र में कुल 36 टनलों पर काम चल रहा है, जिनमें से 24 टनलों का निर्माण पूरा हो चुका है। दिल्ली से कटरा और कश्मीर से कन्याकुमारी तक बेहतर रोड कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है।

गडकरी ने कहा कि हाइड्रोजन फ्यूल पर प्रयोग जारी हैं। टाटा ने हाइड्रोजन से चलने वाले 3 ट्रक लॉन्च किए हैं। इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए मुंद्रा पोर्ट से ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक ट्रक, एथनॉल, हाइड्रोजन और बेहतर सड़कों की वजह से ट्रांसपोर्ट लागत में कमी आई है।

गडकरी ने कहा कि इस साल दिसंबर तक प्रतिदिन 60 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जबकि फिलहाल औसतन 40 किलोमीटर सड़क रोज़ बनाई जा रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में भारत ने अब तक 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article