देश

महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक फैक्टरी में हुआ धमाका, एक की मौत, सात घायल

महाराष्ट्र में नागपुर के बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में हादसा हुआ है। फैक्टरी में धमाके में एक की मौत हो गई है और सात कर्मचारी घायल हुए हैं।

Image

नागपुर फैक्टरी में धमाका (ANI)

Photo : ANI

Blast in Nagpur Factory: महाराष्ट्र में नागपुर के बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में हादसा हुआ है। फैक्टरी में धमाके में एक की मौत हो गई है और सात कर्मचारी घायल हुए हैं। धांडे अस्पताल के आईसीयू प्रभारी डॉ. नृपाल धांडे ने बताया, हमें रात लगभग 1:30 बजे एक फैक्टरी में विस्फोट की सूचना मिली। सबसे पहले, चार मरीजों को यहां लाया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर थी और उनके सिर में चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया और वे वेंटिलेटर पर हैं। ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अभी अस्पताल में सात घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सौर विस्फोटक संयंत्र की आरडीएक्स इकाई में रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article