देश

'संघ की 100 साल की यात्रा किसी की कृपा नहीं, स्वयंसेवकों के कर्तृत्व का परिणाम है'; नागपुर में बोले मोहन भागवत

RSS Man Making Methodology: नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के 100 साल के सफर, प्रचारकों के समर्पण और 'मैन मेकिंग मेथडोलॉजी' पर विस्तार से बात की। जानिए उनके संबोधन के मुख्य बिंदु।

Image

'संघ की 100 साल की यात्रा किसी की कृपा नहीं, स्वयंसेवकों के कर्तृत्व का परिणाम है'; नागपुर में बोले मोहन भागवत

Mohan Bhagwat Nagpur Speech RSS Centenary: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान संघ के 100 वर्षों के ऐतिहासिक सफर, प्रचारकों के त्याग और 'मैन मेकिंग मेथडोलॉजी' (Man Making Methodology) पर सारगर्भित विचार रखे। इस दौरान एक भवन के उद्घाटन के साथ-साथ प्रचारकों के जीवन पर आधारित स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण भी किया गया।

मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि संघ ने शुरुआत से ही इस बात को समझा है कि यदि मनुष्य को बेहतर और संस्कारवान बनाया जाए, तो समाज और देश अपने आप बेहतर हो जाता है।

मोहन भागवत के संबोधन की मुख्य बातें

स्वयंसेवकों के कर्तृत्व का परिणाम: संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करके आगे बढ़ रहा है, तो यह किसी की कृपा का नहीं, बल्कि पीढ़ियों से काम कर रहे स्वयंसेवकों के कठिन परिश्रम और कर्तृत्व का परिणाम है।

मैन मेकिंग मेथडोलॉजी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले एक सदी से व्यक्ति निर्माण यानी 'मैन मेकिंग मेथडोलॉजी' के आधार पर राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। यहाँ लोग कुछ समय देकर या अपना पूरा जीवन समर्पित करके समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

प्रचारक जीवन और समर्पण: जो लोग अपना संपूर्ण जीवन संघ के कार्य के लिए समर्पित कर देते हैं और जिनकी मनःस्थिति केवल राष्ट्र सेवा की होती है, उन्हें 'प्रचारक' कहा जाता है। प्रचारक अपनी व्यक्तिगत इच्छाओं और आकांक्षाओं को भी संघ को समर्पित कर देते हैं। संघ उन्हें जहाँ जो जिम्मेदारी देता है, वे उसे पूरी निष्ठा से स्वीकार करते हैं।

बिना किसी अपेक्षा के 100 साल की यात्रा: दुनिया के कई विकसित और व्यवस्थित देशों के लोग भी इस बात को देखकर हैरान होते हैं कि बिना किसी व्यक्तिगत लाभ, मान-सम्मान या धन्यवाद की अपेक्षा के लोग 100 वर्षों से संघ के लिए कैसे काम कर रहे हैं।

निस्वार्थ और अहंकारमुक्त जीवन: सरसंघचालक ने कहा कि एक स्वयंसेवक के जीवन में स्वार्थ और अहंकार के लिए कोई स्थान नहीं होता। उसके मन में केवल यही भावना होती है कि वह खुद को विकसित करते हुए समाज के कल्याण और उत्थान में अपना सब कुछ अर्पित कर दे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article