Shatrughan Sinha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें देश-विदेश से बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस बीच पीएम मोदी को एक ऐसे शख्स ने याद किया जो कुछ साल पहले मतभेदों के कारण बीजेपी से अलग हो चुका है। हम बात कर रहे हैं पूर्व बीजेपी नेता व मौजूदा टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की। टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट कर पीएम मोदी को याद किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस तस्वीर के साथ लिखा-'जो एक बार दोस्त बनता है, वो हमेशा दोस्त रहता है'।
मतभेदों के चलते बीजेपी से अलग हुए शत्रुघ्न
शत्रुघ्न के इस ट्वीट ने सभा का ध्यान खींचा है। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा कुछ वर्ष पहले मतभेदों के चलते बीजेपी से अलग हो चुके थे। वह कई बार पीएम मोदी की खुली आलोचना भी कर चुके थे। बीजेपी में वह हाशिये पर जा चुके थे और ऐसे वक्त पर ममता बनर्जी ने उनका साथ दिया। उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से टिकट दिया और शत्रुघ्न यहां से टीएमसी सांसद बने। आज की तारीख में कांग्रेस के बाद टीएमसी ही बीजेपी की सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी है। प. बंगाल ने बीजेपी के रथ को आगे नहीं बढ़ने दिया है।
आज पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन
बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल सहित कई बीजेपी नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिनकी बधाई दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फोन करके पीएम मोदी को अपना दोस्त बनाते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। उधर देशभर में मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।
