देश

ओम प्रकाश राजभर फिर से NDA में हुए शामिल, बीजेपी के साथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 2024

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 16, 2023, 11:08 AM IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और बीजेपी ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है।

Image

एनडीए में शामिल हुए ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी यदि समाजवादी पार्टी की पूर्व सहयोगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं NDA परिवार में उनका स्वागत करता हूं। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी और बीजपी ने आगामी 2024 चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया है। 14 तारीख को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और विभिन्न बिंदुओं पर बात हुई। दोनों दल के मिलने से पूरे प्रदेश में एक बड़ी ताकत पैदा होगी। देश के प्रधानमंत्री की जो सोच है उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी।

सुभासपा नेता अरूण राजभर ने ट्वीट किया कि भाजपा और सुभासपा साथ आ गए हैं। सामाजिक न्याय देश की रक्षा- सुरक्षा, सुशासन वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेगी। सुभासपा और भाजपा का गठबंधन होने से एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा। माननीय गृह मंत्री भारत सरकार आदरणीय श्री अमित शाह जी से दिल्ली में भेंट हुई और माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय ओपी राजभर जी ने माननीय अमित शाह जी,मााननीय प्रधानमंत्री जी,माननीय मुख्यमंत्री जी,माननीय जेपी जेपी नड्डा जी को धन्यवाद दिया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article