देश

ओडिशा सीएम के विमान की नहीं हो पाई भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर लैंडिंग, कुछ देर आसमान में चक्कर काटने के बाद कोलकाता डायवर्ट हुआ प्लेन

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का विमान आज सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने में विफल रहा। जिसके बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। हवाईअड्डा निदेशक प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री एयर इंडिया की उड़ान (एआई 473) में सवार हुए थे।

Image

खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाए ओडिशा के सीएम (फोटो: [PTI)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (mohan charan majhi) का विमान आज सुबह खराब मौसम के कारण भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरने में विफल रहा। जिसके बाद उसे कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। भुवनेश्वर हवाई अड्डे के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने बताया कि खराब मौसम के कारणओडिशा के मुख्यमंत्री को ले जा रहे विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।

कुछ देर आसमान में चक्कर काटने के बाद विमान कोलकाता की तरफ लौट गया। हवाईअड्डा निदेशक प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री एयर इंडिया की उड़ान (एआई 473) में सवार हुए थे। जो कोलकाता हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और उसे दोपहर एक बजे भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर उतरना था।

विमान दिल्ली से जा रही थी भुवनेश्वर

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 5 सितंबर को दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली उड़ान संख्या AI473 जब अपने गंतव्य के करीब पहुंच रही थी, तो भुवनेश्वर में प्रतिकूल मौसम के कारण हवाई यातायात नियंत्रण विभाग ने उसे कोलकाता की ओर मोड़ने का निर्देश दिया।

'एयर इंडिया में यात्रियों और चालकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता'

भुवनेश्वर के लिए रवाना होने से पहले विमान में कोलकाता में ईंधन भरा गया। जहां उड़ान 12:59 बजे उतरी। एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें