देश

NSA अजित डोभाल अगले हफ्ते जाएंगे रूस, भारत-पाक तनाव के बीच होगा दौरा- सूत्र

पिछले साल, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

Image

अजित डोभाल जा सकते हैं रूस

Photo : ANI

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल अगले सप्ताह रूस की यात्रा पर जा सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब सात भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक समर्थन जुटाने के लिए कई देशों का दौरा कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई ने पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद केंद्र सरका रने आतंकवाद विरोधी सहयोग के मद्देनजर कूटनीतिक कार्यक्रमों की शुरुआत करते हुए विदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजा है।

डोभाल ने पिछले साल किया था रूस का दौरा

पिछले साल, रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। टेलीग्राम पर जारी एक बयान में भारत में रूसी दूतावास ने कहा था कि एनएसए डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी की प्रशंसा की और द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों की अहम भूमिका पर जोर दिया और द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों के महत्व पर बल दिया।

इस यात्रा के दौरान, डोभाल ने सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स एनएसए की बैठक के दौरान रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की थी। टेलीग्राम पर जारी बयान में, भारत में रूसी दूतावास ने नई दिल्ली को दुनिया में मास्को के समान विचारधारा वाले भागीदारों में से एक बताया। बैठक के दौरान रूस और भारत के बीच बहु-स्तरीय विश्वास-आधारित राजनीतिक संवाद पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

भारत में रूसी दूतावास ने टेलीग्राम पर साझा किए गए एक बयान में कहा, सर्गेई शोइगु ने कहा कि नई दिल्ली विश्व क्षेत्र में मास्को के मुख्य समान विचारधारा वाले भागीदारों में से एक है, जिसकी दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। हमारे देश 21वीं सदी की चुनौतियों का मिलकर सामना कर रहे हैं। बैठक में आपसी हितों के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। (एएनआई)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article