देश

अब ED की रडार पर आए झारखंड CM हेमंत सोरेन, जमीन घोटाले केस में पूछताछ के लिए बुलाया

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 8, 2023, 07:15 PM IST

इसके पहले ईडी ने माइनिंग घोटाले में भी हेमंत सोरेन से पिछले साल 22 नवंबर को लगभग दस घंटे तक पूछताछ की थी। माइनिंग घोटाले के बाद अब जमीन घोटाले में पूछचाछ से सीएम की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Image

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन

Photo : Twitter

ईडी की रडार पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) आ गए हैं। जमीन घोटाले में ईडी (ED) ने अब उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले हेमंत सोरेन से माइनिंग घोटाले में पूछताछ कर चुकी है, अब जमीन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन को तलब किया है।

सोरेन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इसके पहले ईडी ने माइनिंग घोटाले में भी हेमंत सोरेन से पिछले साल 22 नवंबर को लगभग दस घंटे तक पूछताछ की थी। माइनिंग घोटाले के बाद अब जमीन घोटाले में पूछचाछ से सीएम की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

13 लोग गिरफ्तार

ईडी रांची के जमीन घोटाले में पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, रांची के न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल, कोलकाता के कारोबारी दिलीप कुमार घोष और अमित कुमार अग्रवाल सहित 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घोटाले में ईडी इन दिनों रांची के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा जेल में बंद झारखंड के चर्चित पावर लायजनर प्रेम प्रकाश से भी बीते हफ्ते ईडी ने दो दिनों तक पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक इस घोटाले में ईडी को कुछ ऐसे साक्ष्य हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर वह सीएम से पूछताछ करना चाहती है।

क्या है जमीन घोटाला

बता दें कि जमीन घोटाले का पहला जो मामला सामने आया था, उसमें रांची में सेना की कब्जे वाली तकरीबन 4.55 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री गलत तरीके से तैयार किए गए कागजात के आधार पर की गई थी। इस मामले का खुलासा रांची के तत्कालीन आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने अपनी एक जांच रिपोर्ट में की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फर्जी नाम और पते के आधार पर सेना की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। रांची नगर निगम ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ईडी ने इसी प्राथमिकी को इसीआईआर के रूप में दर्ज कर जांच शुरू की। नवंबर 2022 में व्यापारी विष्णु अग्रवाल, अमित अग्रवाल के ठिकानों पर छापा पड़ा था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article