देश

किसी भी नागरिक द्वारा ऑनलाइन कोई भी वोट नहीं हटाया जा सकता- राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक द्वारा ऑनलाइन मतदाता सूची से नाम हटाना संभव नहीं है। आयोग ने कहा कि मतदाताओं की सूची से नाम हटाने की पूरी प्रक्रिया केवल निर्धारित प्राधिकारियों के माध्यम से ही होती है।

Image

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब (फोटो- ANI&PTI)

राहुल गांधी के वोट चोरी वाले आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि कोई भी, किसी का भी वोट नहीं कटवा सकता है। राहुल गांधी ने कर्नाटक में काटे गए वोटों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग ने आज एक बयान जारी कर इसका जवाब दिया है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा

चुनाव आयोग ने कहा- "किसी भी नागरिक द्वारा ऑनलाइन कोई भी वोट नहीं हटाया जा सकता। आलंद में मतदाताओं का गलत तरीके से नाम नहीं काटा गया है; 2023 में ईसीआई के प्राधिकार द्वारा ही मतदाताओं के नाम हटाने के संदिग्ध प्रयास के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आलंद विधानसभा सीट को लेकर चुनाव आयोग ने क्या कहा

आयोग ने एक बयान में कहा कि यद्यपि निर्वाचन क्षेत्र का कोई मतदाता उस विशेष निर्वाचन क्षेत्र से किसी प्रविष्टि को हटाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-7 भर सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि केवल फॉर्म-7 जमा करने से प्रविष्टि स्वतः ही हटा दी जाती है।

बयान में कहा गया है कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र के मामले में, प्रविष्टि हटाने के लिए फॉर्म-7 के जरिये 6,018 आवेदन ऑनलाइन जमा किए गए थे और सत्यापन करने पर केवल 24 आवेदन वास्तविक पाए गए, जबकि 5,994 गलत पाए गए। बयान में कहा गया है कि तदनुसार, 24 आवेदन स्वीकार किए गए और 5,994 गलत आवेदनों को अस्वीकार कर दिया गया।

चुनाव आयोग का जांच का दावा

आयोग ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने से जुड़े आवेदनों की सत्यता पर संदेह होने के चलते जांच की गई और इसके बाद निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, आलंद की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उसने कहा कि आयोग के निर्देशों के आधार पर, कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने जांच पूरी करने के लिए छह सितंबर, 2023 को आयोग के पास उपलब्ध सभी जानकारी कलबुर्गी जिले के पुलिस अधीक्षक को सौंप दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article