देश

ताहिर हुसैन को राहत नहीं, अंतरिम जमानत पर SC के दोनों जज एकमत नहीं, दूसरी बेंच करेगी सुनवाई

अदालत ने कहा कि ताहिर हुसैन भारतीय नागरिक है और एक नागरिक के रूप में उसके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए।

Image

दिल्ली दंगों पर सुप्रीम कोर्ट

Photo : PTI

Delhi Riots Tahir Hussain case: ताहिर हुसैन को अंतरिम जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। अंतरिम जमानत पर दोनो जजों के बीच एकमत ना होने की वजह से अब दूसरी बेंच सुनवाई करेगी। जस्टिस पंकज मिथल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने मामला चीफ जस्टिस को भेजा। जस्टिस पंकज मिथल ने अंतरिम जमानत खारिज किया वही जस्टिस अमानुल्लाह ने ताहिर को अंतरिम जमानत पर सहमति जताई।

अदालत ने पूछे कई सवाल

वहीं, दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने कई सवाल पूछे। साथ ही ताहिर हुसैन की विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की याचिका पर अदालत ने खंडित फैसला दिया। ताहिर हुसैन असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

दिल्ली दंगों के ट्रायल में देरी पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल

दिल्ली दंगों के ट्रायल में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाते हुए पूछा कि पांच साल बाद भी ट्रायल क्यों खत्म नहीं हुआ? सिर्फ चार गवाहों से ही पूछताछ क्यों? सिर्फ इसलिए कि ताहिर हुसैन के खिलाफ आरोप हैं। असीमित दंड देने का कोई अधिकार नहीं है। हम अपनी आंखें बंद नहीं कर सकते हैं। वह एक सामान्य नागरिक की तरह अपने केस का इंतजार कर रहा था। ट्रायल में बहुत देरी हो रही है।

अदालत ने कहा कि ताहिर हुसैन भारतीय नागरिक है और एक नागरिक के रूप में उसके अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दाखिल ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर अदालत ने ये टिप्पणियां की। हालांकि, जस्टिस पंकज मिथल ने अपने फैसले में ताहिर हुसैन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article