अध्यक्ष नितिन नवीन बीजेपी पार्टी नई टीम की सूची: आगामी विधानसभा चुनावों और 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अपनी सांगठनिक तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। नई टीम में कई दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- राम माधव
- ओडिशा के बैजयंत जय पांडा
- आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी
- उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा और प्रो. तारिक मंसूर
- गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
- महाराष्ट्र से डॉ. भारती प्रवीण पवार
- पंजाब से मनप्रीत सिंह बादल
- मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य
- कर्नाटक से प्रो. एम. नागराजा
- पश्चिम बंगाल से डॉ. मधुचंद्रा कर
बी.एल. संतोष बने रहेंगे राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)
वहीं, संगठन में बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सौदान सिंह को भी राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय महासचिवों की सूची में इनके नाम शामिल
- विनोद तावड़े
- सुनील बंसल
- बिप्लब कुमार देब
- स्मृति ईरानी
- सतीश पूनिया
- गजेंद्र पटेल
- हरीश द्विवेदी
- संजय भाटिया
इनमें स्मृति ईरानी की नियुक्ति को नई राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।
इन नेताओं को बनाया राष्ट्रीय सचिव
- मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार
- केरल से के. सुरेंद्रन और अनिल एंटनी
- उत्तर प्रदेश से डॉ. भोला सिंह और संगीता यादव
- झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा
- गुजरात से जगदीश ईश्वरभाई पटेल और रोहन गुप्ता
- दिल्ली से डॉ. संदीप पाठक, डॉ. स्वदेश सिंह और जय प्रकाश
- नागालैंड से फांगनोन कोन्याक
- तमिलनाडु से डॉ. एम. वेंकटेशन
- पश्चिम बंगाल से मनोज तिग्गा
- बिहार से सिद्धार्थ शंभू
- असम से मृगांका देव बर्मन
पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त
पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि राजस्थान के राजेश मंगल राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे। केंद्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी तरुण चुघ को सौंपी गई है और महेंद्र पांडेय को केंद्रीय कार्यालय सचिव बनाया गया है।
उत्तर-पूर्व के लिए भाजपा का अलग प्लान
उत्तर-पूर्व के लिए भी बीजेपी ने अलग से संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं। डॉ. संबित पात्रा को उत्तर-पूर्व समन्वयक और राजीव बब्बर को उत्तर-पूर्व संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया है। सभी प्रकोष्ठों के समन्वयक की जिम्मेदारी विष्णु दत्त शर्मा को मिली है, जबकि ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को संयुक्त समन्वयक बनाया गया है।
विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की भी हुई घोषणा
बीजेपी के विभिन्न मोर्चों के नए अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। युवा मोर्चा की कमान डॉ. हेमंत जोशी को सौंपी गई है। रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा की अध्यक्ष होंगी, जबकि अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा की जिम्मेदारी बंसीलाल गुर्जर, एससी मोर्चा की जिम्मेदारी शिवेश कुमार राम और एसटी मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. मन्नालाल रावत को दी गई है। कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अनिल बलूनी बने पार्टी का मीडिया संयोजक
मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। अनिल बलूनी को पार्टी का मीडिया संयोजक बनाया गया है। आशीष ऊषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दीपक म्हास्के को दी गई है, जबकि प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह-संयोजक होंगे।
