देश

राहुल गांधी जो हैं वही दिख रहे, कुछ बदला नहीं- जयराम रमेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 06:19 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। जब इस तरह से विपक्ष ने तंज कसा तो जयराम रमेश वो तो देखने की बात है। राहुल गांधी वही हैं, कुछ नहीं बदला है।

Image

जयराम रमेश, कांग्रेस नेता

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा(bharat jodo yatra) में कोई नए राहुल गांधी(rahul gandhi) दिखाई नहीं दे रहे हैं, बल्कि यही ‘असली राहुल हैं’ और आज देश को ऐसे ही एक नेता की जरूरत है, जो अपने आप को सर्वज्ञानी, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान नहीं समझे तथा जनता की बात को सुने।उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब इस यात्रा के दौरान बारिश में भीगते हुए भाषण देने, अपनी मां सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधने और आम लोगों से सहजता से मिलने को लेकर राहुल गांधी की इन दिनों चर्चा और सराहना हो रही है। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।

यही असली राहुल गांधी

उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा से संबंधी तस्वीरें वायरल होने और उनकी तारीफ होने से जुड़े सवाल पर कहा कि लोग कहते हैं कि नए राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं। मैं समझता हूं कि कोई नए राहुल गांधी नहीं दिखाई दे रहे हैं। यही असली राहुल गांधी हैं।रमेश ने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलते हैं और समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ उनकी बातचीत हो रही है। वह देश के नाम संदेश नहीं देते हैं, वह मन की बात नहीं करते, वह जनता की चिंता सुनते हैं।उन्होंने कहा, हमारे देश में एक ऐसे नेता की जरूरत है, जो लोगों की बात को सुने और जो अपने आप को सर्वज्ञानी, सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान नहीं समझे।

मोदी को हराने के लिए मजबूत कांग्रेस जरूरी

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी 2024 में विपक्ष और कांग्रेस का चेहरा बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं, हमारे देश में चुनाव सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं होते हैं। हमारे देश में चुनाव पार्टियों के बीच होते हैं, पार्टी की विचारधाराओं और कार्यक्रमों के बीच होते हैं, व्यक्तियों के बीच नहीं होता। साथ ही, उन्होंने कहा, ‘‘2024 में क्या होगा, मैं नहीं बता सकता, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। इतना मैं जरूर कहूंगा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा, कांग्रेस के संगठन में नयी जान आएगी, एक नया भविष्य दिखाई दे रहा है। यह सब भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को लोकतांत्रिक ढंग से हराने के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article