देश

महुआ मोइत्रा के बिगड़े बोल, नए संसद भवन का उद्घाटन मोदी के निजी मकान का गृहप्रवेश नहीं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 24, 2023, 04:13 PM IST

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधानमंत्री के करने पर आपत्ति जताते हुए टीएमसी ने सभी विपक्षी दलों के साथ इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

Image

Mahura Moitra

Photo : ANI

Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने नए संसद भवन का उद्घाटन करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को लेकर बुधवार को उन पर निशाना साधा। महुआ ने कहा कि यह उनके खुद के पैसों से बने मकान का गृह प्रवेश नहीं है। प्रधानमंत्री 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। मोइत्रा ने एक ट्वीट में कहा, ‘पदानुक्रम में भारत के राष्ट्रपति पहले स्थान पर, उपराष्ट्रपति दूसरे स्थान पर और प्रधानमंत्री तीसरे स्थान पर हैं। सरकार संवैधानिक शिष्टता के प्रति बेपरवाह है। यह मोदीजी के खुद के पैसों से निर्मित मकान का गृह प्रवेश नहीं है। तृणमूल कांग्रेस 28 मई के (उद्घाटन) कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। भाजपा को शुभकामनाएं।’

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय प्रधानमंत्री के करने पर आपत्ति जताते हुए टीएमसी ने सभी विपक्षी दलों के साथ इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। खास तौर पर कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए विपक्ष को एकजुट किया है।

विपक्षी दल करेंगे बहिष्कार

कांग्रेस समेत विपक्ष के 19 दलों ने बुधवार को कहा कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक बहिष्कार करेंगे क्योंकि इस सरकार में संसद से 'लोकतंत्र की आत्मा' को निकाल दिया गया है। जाहिर है कि उद्घाटन समारोह पर विवाद गहरा गया है। विपक्षी दलों को समारोह में आने के लिए मनाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। नए संसद भवन पर शुरू से ही विवाद रहा है। भवन के शिलान्यास के दौरान विपक्ष के कई दल समारोह से दूर रहे। अब जब इसका उद्घाटन होना है तो भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

राहुल ने भी बोला हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नहीं कराया जाना और समारोह में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाना देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद अहंकार के इंटों से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनती है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस