देश

NEET Paper Leak: CBI के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी रॉकी, पूछताछ में खोलेगा राज, 10 दिनों की रिमांड

NEET Paper Leak : सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पेपर लीक की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने की जरूरत है। इसके बाद अदालत ने रॉकी को 10 दिनों की रिमांड में भेज दिया। रॉकी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया।

Image

बताया जा रहा था की रॉकी नेपाल भाग गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नीट पेपर लीक कांड के बाद से फरार चल रहा था राकेश रंजन उर्फ रॉकी
  • बताया जा रहा था कि वह भागकर नेपाल चला गया है, झारखंड में गिरफ्तार
  • पेपर लीक से जुड़े कई राज खोल सकता है रॉकी, 10 दिन की सीबीआई रिमांड

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एक्शन में है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच रही है। पेपर लीक कांड में फरार चल रहा एक और आरोपी गुरुवार को उसके हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद रॉकी को CBI ने स्पेशल कोर्ट के मुख्य न्याययिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करने की जरूरत है। इसके बाद अदालत ने रॉकी को 10 दिनों की रिमांड में भेज दिया। रॉकी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया। ऐसी चर्चा थी कि रॉकी भागकर नेपाल चला गया है। बताया जाता है कि रॉकी ही वह कड़ी है जिसकी मदद से सीबीआई पेपर लीक के सरगना तक पहुंच सकती है।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा कर सकता है रॉकी

रॉकी का पूरा नाम राकेश रंजन है। रांची में होटल चलाने वाले रॉकी के बारे में कहा जाता है कि पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए 'मुन्नाभाई' यानी सॉल्वर का इंतजाम उसी ने किया था। रिपोर्टों की मानें तो रॉकी पेपर लीक कांड का एक बड़ा राजदार है और पूछताछ में वह कई चौंकाने वाले खुलासे कर सकता है। वह संजीव मुखिया का भांजा है। हालिया दिनों में ही सीबीआई ने झारखंड के धनबाद से अमन सिंह और बंटी को गिरफ्तार किया था। वहीं ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया।

बिहार से सबसे ज्यादा आरोपी अरेस्ट

अधिकारियों का कहना है कि सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में अब तक बिहार से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गुजरात के लातूर और गोधरा में कथित हेराफेरी के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति को तथा साजिश के सिलसिले में देहरादून से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इससे पहले हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य तथा उन दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने नीट अभ्यर्थियों को कथित तौर पर सुरक्षित परिसर उपलब्ध कराया था। इस परिसर से बिहार पुलिस ने जले हुए प्रश्नपत्र बरामद किए थे।

अन्य राज्यों से भी गिरफ्तारी

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीबीआई ने छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। बिहार में दर्ज प्राथमिकी प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित है जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र में दर्ज प्राथमिकी अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

18 जुलाई को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विवादों से घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर 18 जुलाई को सुनवाई करेगा। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार और नीट-यूजी का आयोजन करने वाली राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शीर्ष अदालत के आठ जुलाई के निर्देश के अनुसार अपना-अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली