देश

कौन हैं मनीष कुमार वर्मा, जद-यू में नीतीश कुमार ने बढ़ाया कद, सौंपी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Manish Kumar Verma: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने करीबी माने जाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।

Image

jdu

Manish Kumar Verma : जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी में एक और बड़ी नियुक्ति की है। उन्होंने मनीष कुमार वर्मा को जद-यू का राष्टीय महासचिव नियुक्त किया है। वर्मा की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इससे पहले गत 29 जून को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष पद पर संजय झा की नियुक्ति की। पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष को मुख्यमंत्री नीतीश का करीबी माना जाता है। मनीष ने कुछ समय पहले ही जद-यू का दामन थामा। इसके बाद ही पार्टी में उन्हें कोई महत्वपूर्ण देने को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article