देश

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की टीम रख रही सेहत पर नजर

Sharad Pawar: हाल के दिनों में पवार की सार्वजनिक उपस्थिति ने भी ध्यान खींचा था। उन्होंने हाल ही में व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से भी बातचीत की थी।

Image

शरद पवार अस्पताल में भर्ती

Photo : PTI

Sharad Pawar: शरद पवार को स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य पवार को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल लाया गया और उनकी स्थिति स्थिर है। एक सूत्र के अनुसार, उन्हें जांच के लिए भर्ती कराया गया है, कोई गंभीर बात नहीं है। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा पहुंचे थे

हाल के दिनों में पवार की सार्वजनिक उपस्थिति ने भी ध्यान खींचा था। उन्होंने हाल ही में व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से भी बातचीत की थी। उम्र और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद वे सक्रिय राजनीतिक जीवन में बने हुए हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इसी साल फरवरी में भी स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उस समय उन्हें सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की शिकायत के चलते पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था।

हाल ही में, पवार ने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने दिल्ली में मीडिया को भी संबोधित किया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पवार को इस साल फरवरी में, सीने में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण दो बार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे पवार

अस्पताल में भर्ती होने के चलते शरद पवार अपने तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाएंगे। बारामती में होने वाली प्रचार की सांगता सभा को बेहद अहम माना जा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे इसमें शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि बारामती उपचुनाव को लेकर यह सभा काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे समेत महायुति के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सुप्रिया सुले भी इस सभा में हिस्सा लेने वाली हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article