देश

Haryana New CM: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, कुरुक्षेत्र से हैं लोकसभा सांसद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2024, 02:32 PM IST

Haryana New CM: मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। नायब सिंह सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।

Image

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Haryana New CM: मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। नायब सैनी हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद भी हैं। जानकारी के मुताबिक, भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी है, और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आज ही नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। शाम 5 बजे नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। बता दें, हरियाणा में आज बहुत तेजी से सियासी समीकरण बदले। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के बाद दोनों पार्टियों का गठबंधन टूट गया। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत उनकी पूरी कैबिनेट ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। राज्यपाल ने इस इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया।

खट्टर के करीबी माने जाते हैं नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। इसका मजमून 2016 में दिखाई दिया, जब खट्टर के नेतृत्व वाली सरकार में नायब सिंह सैनी को राज्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2019 में उन्हें बीजेपी ने कुरुक्षेत्र से लोकसभा का टिकट दिया और वह सांसद बन गए। 2023 में बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें हरियाण बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी बना दिया।

संगठन का लंबा अनुभव

नायब सिंह सैनी को संगठन के काम में लंबा अनुभव रहा है। 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद 2002 में उन्हें अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2005 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रहे। 2012 में वह अंबाला के जिला अध्यक्ष भी रहे। फिलहाल वह हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article