देश

LoC के पास पकड़ी गई PoJK की 17 वर्षीय युवती, नौशेरा के लाम सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लिया

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा के लाम सब-सेक्टर में LoC के पास सेना ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर की 17 वर्षीय युवती को हिरासत में लिया। युवती ने पूछताछ में दावा किया कि वह गलती से LoC पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुई, जबकि सुरक्षा एजेंसियां उसके दावे और सीमा पार करने की वजह की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Image

नौशेरा में LoC के करीब मिली 17 साल की युवती, PoJK की रहने वाली होने का दावा। PTI

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में लाइन ऑफ कंट्रोल यानी एलओसी (LoC) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने 17 वर्षीय एक युवती को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह मामला लाम सब-सेक्टर का है, जहां LoC के करीब गश्त कर रही सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने संदिग्ध गतिविधि देखी।

बताया जा रहा है कि देर शाम गश्त के दौरान सेना के जवानों की नजर एक युवती पर पड़ी। संदेह होने पर जवानों ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने अपनी पहचान सामिया अज़ीम, उम्र 17 वर्ष, पुत्री मोहम्मद अज़ीम, निवासी खुइरेट्टा, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के रूप में बताई।

युवती ने क्या बताया?पूछताछ के दौरान युवती ने दावा किया कि वह गलती से एलओसी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां उसके इस दावे की जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सीमा पार करने की घटना वास्तव में अनजाने में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

सेना ने पुलिस को सौंपा

प्रारंभिक पूछताछ के बाद सेना ने युवती को पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि युवती किस रास्ते से भारतीय सीमा में दाखिल हुई और सीमा पार करने के पीछे उसकी वास्तविक वजह क्या थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!