देश

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी हुए सपा में शामिल, साथ ले गए कई पूर्व विधायक

कभी मायावती के खास रहे नसीमुद्दीन सिद्दकी ने अब साइकिल पर सवार हो गए हैं। नसीमुद्दीन सिद्दकी अब सपा में नजर आएंगे। खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नसीमुद्दीन सिद्दकी को सपा की सदस्यता दिलाई।

Image

सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहले कांग्रेस में थे, हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से पहले सिद्दकी बसपा में थे और मायावती के खास माने जाते थे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी अपने साथ कुछ पूर्व विधायक और नेताओं को भी सपा में ले गए हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और मायावती के करीबी रहे सिद्दीकी 2017 में बसपा से निष्कासित होने से पहले मायावती की सरकार में चार बार मंत्री रह चुके थे। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुए और हाल में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

सपा में साथ ले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी कई नेता

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ BSP के पूर्व नेता अनीस अहमद खान और अपना दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस राज कुमार पाल भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। AIMIM नेता डॉ दानिश खान ने भी सिद्दीकी के साथ-साथ सपा की सदस्यता ली। सपा में शामिल होने से पहले सिद्दीकी ने कहा-"मेरे साथ 9-10 पूर्व MLA हैं, साथ ही लोकसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार और विधानसभा चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार भी हैं। इंडियन नेशनल कांग्रेस के कई मौजूदा और पूर्व राज्य पदाधिकारी भी यहां हैं, साथ ही बहुजन समाज पार्टी के कई जिम्मेदार नेता और पूर्व पदाधिकारी भी हैं..."

क्या बोले अखिलेश यादव

इस मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज और सपा के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं तथा भविष्य में और भी गहरे होंगे। अपने संबोधन में यादव ने इसे ’’पीडीए का प्रेम प्रसार समारोह’’ बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों के बीच भाईचारा तथा आपसी सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, ’’शांति और प्रगति पीडीए की नींव पर टिकी है। सामाजिक एकता सकारात्मक और प्रगतिशील राजनीति की सबसे बड़ी उपलब्धि है और इसीलिए हमने इसे पीडीए नाम दिया है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article