देश

Anju Case : अंजू मामले में नरोत्तम मिश्रा की एंट्री, बोले-कहीं अंतरराष्ट्रीय साजिश तो नहीं, पता लगाएंगे

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 31, 2023, 11:14 AM IST

Anju Case : मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर कई संदेह पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने स्पेशल ब्रांच को जांच के निर्देश दिए हैं। टीम इसकी कड़ियां जोड़कर जांच करेगी। इस बात की जांच होगी कि अंजू के पाकिस्तान जाने के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय साजिश तो नहीं है।

Anju Case : अंजू के पाकिस्तान जाने वाले मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि अंजू के पाकिस्तान पहुंचने तक की जांच होगी। यह मामला ग्वालियर से जुड़ा हुआ है। मंत्री को शक है कि अंजू अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा हो सकती है। पाकिस्तान में अंजू की जिस तरह से आवभगत पाकिस्तान में हो रही है उससे शक पैदा हो रहा है।

स्पेशल ब्रांच जांच करेगी

मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर कई संदेह पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने स्पेशल ब्रांच को जांच के निर्देश दिए हैं। टीम इसकी कड़ियां जोड़कर जांच करेगी। इस बात की जांच होगी कि अंजू के पाकिस्तान जाने के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय साजिश तो नहीं है।

अंजू को कैश और जमीन दी

बता दें कि फेसबुक पर बने अपने दोस्त से शादी करने पाकिस्तान गई भारतीय महिला अंजू की वहां खूब खातिरदारी हो रही है। बताया जा रहा है कि इस्लाम कबूल करने के बाद उसे भेंट स्वरूप कैश और जमीन दी गई है। अंजू (34) ने इस्लाम स्वीकार करने के बाद 25 जुलाई को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में अपने दोस्त नसरुल्ला (29) से शादी कर ली थी। अंजू को अब फातिमा के नाम से जाना जाएगा। दोनों के बीच 2019 में फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।

अब्बासी ने अंजू को दी 2,722 वर्ग फुट जमीन

खैबर पख्तूनख्वा स्थित एक रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहसिन खान अब्बासी ने शनिवार को अंजू और नसरुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू को एक चेक सौंपा, जिसकी धनराशि के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा अंजू को 2,722 वर्ग फुट जमीन के दस्तावेज भी दिए गए ताकि वह पाकिस्तान में आराम से रह सके। मोहसिन खान अब्बासी ने कहा, ‘अंजू ने भारत से पाकिस्तान तक यात्रा की और अपना नया वैवाहिक जीवन शुरू करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया। हम अपने धर्म में उसका स्वागत करने और उसकी शादी की बधाई देने के लिए यहां आए हैं।’

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!