देश

Nafe Singh Rathee Murder case: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोवा से दो शूटर्स गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2024, 08:15 AM IST

Nafe Singh Rathee Murder case: हरियाणा की झज्जर पुलिस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोवा से दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, नफे सिंह राठी की दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Image

नफे सिंह राठी हत्याकांड

Photo : Twitter

Nafe Singh Rathee Murder case: इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा की झज्जर पुलिस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में गोवा से दो शूटर्स को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान सौरव और आशीष के रूप में हुई है, पुलिस ने बताया कि दोनों दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दो अन्य शूटर्स की तलाश जारी है।

पुलिस को शक है कि गिरफ्तार किए गए शूटर्स का लिंक सांगवान उर्फ नंदू गैंग से जुड़ा हो सकता है। बता दें, नफे सिंह राठी की दिल्ली के पास बहादुरगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

एक लाख का था इनाम

बता दें, दो दिन पहले झज्जर पुलिस ने नफे सिंह हत्याकांड में तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। इन आरोपियों की पहचान आशीष, नुकल सांगवान उर्फ दीपक सांगवान और अतुल के रूप में की गई थी। पुलिस ने कहा था कि इन आरोपियों की जानकारी करने वाले लोगों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद अब आशीष और सौरव नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

25 फरवरी को हुई थी हत्या

बता दें, बीते 25 फरवरी को नफे सिंह राठी अपनी फॉर्चूनर कार में सवार होकर बराही फाटक के पास पहुंचे ही थी कि उन पर हमलावरों ने गोलियों के बौछार कर दी। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी पर करीब 40 से 50 राउंड फायरिंग की गई। हमलावर आई-10 में सवार होकर आए थे। इस हमले में नफे सिंह के साथ उनके सुरक्षाकर्मी जय किशन की भी मौत हो गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article