देश

मेरा बेटा ही मेरा उत्तराधिकारी बनेगा, ठाकरे खानदान पर एकनाथ शिंदे का तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 09:52 PM IST

दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा, ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा।

Image

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Photo : ANI

मुंबई : दशहरा रैली से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की यह पंक्ति ‘मेरा बेटा उत्तराधिकारी नहीं होगा, उत्तराधिकारी ही मेरा बेटा होगा’ ट्वीट की। ऐसा प्रतीत होता है कि शिंदे ने अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पुत्र आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। फिलहाल शिवसेना के दो धड़े हैं जिनमें से एक का नेतृत्व उद्धव ठाकरे जबकि दूसरे का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

दोनों धड़ों की ओर से आज मुंबई में अलग-अलग दशहरा रैली के आयोजन के बीच ठाकरे परिवार पर व्यंग्य करते हुए शिंदे ने ट्वीट किया, ‘मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे - हरिवंशराय बच्चन।’

गौरतलब है कि शिंदे ने 39 विधायकों के साथ शिवसेना से बगावत कर दी थी जिसके कारण ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई थी। इसके एक दिन बाद 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में जबकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से विधायक आदित्य ठाकरे एमवीए सरकार में मंत्री थे जबकि शिंदे के पुत्र श्रीकांत ठाणे जिले की कल्याण लोकसभा सीट से सांसद हैं।

शिवसेना के बागी नेताओं के मुखिया शिंदे के पास 39 विधायकों और 12 सांसदों का समर्थन है। दोनों धड़े इस बात को लेकर एक-दूसरे से उलझे हुए हैं कि असली ‘शिवसेना’ कौन है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश