देश

मुसलमानों को गजनी, गोरी और बाबर की मानसिकता से बाहर आना होगा, कर्नाटक में बोले BJP नेता सीटी रवि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 01:26 PM IST

BJP Leader CT Ravi: भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि कुछ लोगों को यह भी लग सकता है कि मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों में नमाज पढ़ना हराम है। जब उन्हें ऐसा महसूस होगा, तो मुस्लिम उदारता दिखा सकते हैं।

Image

भाजपा नेता सीटी रवि

Photo : BCCL

BJP Leader CT Ravi: भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता सी.टी. रवि ने मंगलवार को मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गजनी, गोरी और बाबर की मानसिकता खतरनाक है और यहां के मुसलमानों को इससे बाहर आना होगा। उन्होंने कहा, गजनी, गोरी, खिलजी, औरंगजेब, अन्य मुगलों और टीपू सुल्तान के समय में 42 हजार मंदिरों को तोड़ दिया गया था। भारतीय मुसलमान इन आक्रमणकारियों के साथ अपनी पहचान नहीं रखते हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, रवि ने कहा, मुसलमानों को शिशुनाला शरीफ, एबीजे अब्दुल कलाम के आदर्श अपनाने चाहिए, तभी भाईचारे की भावना मजबूत होगी। उन्होंने कहा, भारतीय मुसलमान, जो खुद को आक्रमणकारियों से नहीं जोड़ते, सनातन धर्म में अपना भरोसा जताते हुए देश में ही रुक गए थे, उनकी सोच भी बदलेगी।

मुस्लिम उदारता दिखा सकते हैं

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि कुछ लोगों को यह भी लग सकता है कि मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों में नमाज पढ़ना हराम है। जब उन्हें ऐसा महसूस होगा, तो मुस्लिम उदारता दिखा सकते हैं। उन्होंने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े के अपमानजनक बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, "वरिष्ठों और पद का सम्मान करना होगा। सांसद हेगड़े की कार्यशैली अलग है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि कोई अपमान कर सकता है, मैं उनके बयान का बचाव नहीं करता। भगवान राम समग्रता के पक्षधर हैं। बता दें, बीजेपी अनंत कुमार हेगड़े ने सिद्धारमैया की उस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह राम मंदिर उद्घाटन में शामिल नहीं होंगे और उसके बाद अयोध्या जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article