देश

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: कॉरिडोर निर्माण में आई तेजी, स्वदेशी तकनीक का हो रहा इस्तेमाल, जानिए कब तक दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निर्माण अहमदाबाद और मुंबई के बीच हो रहा है। इन दो शहरों के बीच कुल 508 किमी कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। अभी 320 किमी कॉरिडोर पर काम जारी है।

Image

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट

Photo : PTI

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवीनतम अपडेट दिया है। रेल मंत्री ने 31 जुलाई को संसद में कहा कि भारत स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके बुलेट ट्रेनों के विकास में आगे बढ़ रहा है। लोकसभा में बोलते हुए, वैष्णव ने विस्तार से बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना जापानी सहयोग द्वारा तैयार की जा रही है और इसमें तकनीकी कार्य सबसे अहम है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का निर्माण अहमदाबाद और मुंबई के बीच हो रहा है। इन दो शहरों के बीच कुल 508 किमी कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है।अभी 320 किमी कॉरिडोर पर काम जारी है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में आई तेजी

हालांकि महाराष्ट्र खंड में निर्माण पहले धीमा था, लेकिन 2022 में भाजपा-शिवसेना सरकार के सत्ता में आने के बाद से इसमें तेजी आई है। सभी राज्यों से आवश्यक अनुमतियां ले ली गई हैं। उन्होंने कहा कि अब काम बहुत तेजी से चल रहा है।

पहली समुद्री रेल सुरंग का भी निर्माण

वैष्णव ने इस बात पर भी जिक्र किया कि 21 किलोमीटर तक फैली भारत की पहली समुद्र के नीचे रेल सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि शुरुआत में बुलेट ट्रेन तकनीक आयात की गई थी, उसके बाद से भारत ने अपनी कई तकनीक विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन विकसित करने और आत्मनिर्भर बनने पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर पर 24 में से छह नदियों पर पुलों के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल, नर्मदा, ताप्ती, माही और साबरमती नदियों पर निर्माण कार्य जारी है। समुद्र के नीचे रेल सुरंग का काम भी जारी है। सुरंग महाराष्ट्र में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा के बीच 21 किमी लंबी होगी।

जानिए बड़ी बातें

मुबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर कुल 508 किमी लंबा है, जिसमें कुल 12 स्टेशन होंगे। इस रूट पर 8 स्टेशन गुजरात में, जबकि 4 स्टेशन महाराष्ट्र में बन रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि बुलेट ट्रेन का पहला चरण सूरत से बिलिमोरा के बीच साल 2026 में शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को गुजरात में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लॉन्च किया था। बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई के बीच 508 किमी की दूरी करीब 3-3.30 घंटे में तय होगी। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को जापान की शिंकनसेन टेक्नोलॉजी से बनाया जा रहा है। इसे बनाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) ने फंड दिया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों से पुलिस ने खाली कराया हाईवे, पथराव में 6 पुलिसकर्मी घायल, दिल्ली आ सकते हैं पूर्व गृह मंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE:SIT की जांच पूरी होने तक अयोध्या नही छोड़ेंगे चम्पत राय, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब