देश

MP: हादसे में टूटा पैर, प्लास्ट की जगह डॉक्टर ने बांध दिया गत्ता, मंत्री बोले- मामले की करो जांच

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 09:15 AM IST

भिंड के प्रभारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जे.एस राजपूत ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण इस तरह का तरीका अपनाकर जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यह तरीका सही है, गलत नहीं है।’’

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : iStock

मध्य प्रदेश के भिंड में शनिवार (आठ अक्टूबर, 2022) को सड़क हादसे में एक शख्स का पैट टूट गया। आनन-फानन वह एक चिकित्सक के पास पहुंचा तो उसने प्लास्टर करने की बजाय कथित तौर पर कागज का गत्ता लगाकर पैर पर पट्टी कर दी। यह मामला जिले के रौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां पर राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दरअसल, पूरन सिंह (50) का मिहोना थाना क्षेत्र के अन्तियन के पुरा गांव में सड़क हादसे में शनिवार को उस समय पैर टूट गया था। वह तब अपनी मोटरसाकिल से बहनोई प्रदीप के साथ अपने घर लौट रहा था। इसके बाद उसे रौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस से लाया गया था।

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी हुए सिंह के पैर में कागज का गत्ता लगाकर पट्टी करने के बाद उन्हें भिंड जिला के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। वह इसके बाद वहां पहुंच तो गत्ता लगा देख जिला अस्पताल के डॉक्टर दंग रह गए। उन्होंने आनन-फानन में गत्ता हटाकर उसके पैर में प्लास्टर किया और फिर अस्पताल में भर्ती कर लिया।

इस बीच, भिंड के प्रभारी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जे.एस राजपूत ने पैर पर गत्ता लगाने के तरीके को सही ठहराया। उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए कहा, ‘‘प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण इस तरह का तरीका अपनाकर जिला अस्पताल भेज दिया जाता है। यह तरीका सही है, गलत नहीं है।’’ वहीं, मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मामले की जांच के आदेश दिए।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 4 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित