देश

बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत, 9 अन्य घायल; ढह गए 8 मकान, CM सिद्दारमैया ने घटनास्थल का किया दौरा

Bengaluru Cylinder Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दक्षिण-पूर्वी बेंगलुरु के अदुगोडी इलाके में हुआ।

Image

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bengaluru Cylinder Blast: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो गई और कम से कम 9 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दक्षिण-पूर्वी बेंगलुरु के अदुगोडी इलाके में हुआ।

रेस्क्यू अभियान जारी

अदुगोडी इलाके में हुए संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के तत्काल बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी मौजूद है। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है ताकि यह चेक किया जा सकें कि मलबे में कोई फंसा तो नहीं है। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट के कारण 8-10 मकान ढह गए। आशंका है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण विस्फोट हुआ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज अदुगोडी पीएस सीमा में सुबह लगभग 8:30 बजे स्थानीय पुलिस को धमाके के बारे में पता चला जिसके तत्काल बाद मौके पर स्थानीय पुलिस, डीसीपी और संयुक्त आयुक्त पहुंचे।

7-8 मकान हो गए क्षतिग्रस्त

उन्होंने बताया कि इस हादसे में लगभग 7-8 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि अन्य 7-8 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक बच्चे की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 5 अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि हमने अभी तुरंत बम डिटेक्शन टीम, फायर टीम, एसडीआरएफ, फोरेंसिक टीम को बुलवाया है और हमारी स्थानीय पुलिस काम कर रही हैं और मलबे को हटाने की कोशिश कर रही है ताकि हम देख सकें कि कोई और हादसे वाली जगह पर फंसा तो नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था