देश

कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा? भाजपा ने जिन्हें सौंपी गुजरात इकाई की जिम्मेदारी, सीआर पाटिल का लेंगे स्थान

New Gujarat BJP Chief: गुजरात के मंत्री और ओबीसी नेता जगदीश विश्वकर्मा को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। विश्वकर्मा फिलहाल सहकारिता, नमक उद्योग, एमएसएमई, कुटीर, खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री हैं। वह इससे पहले भाजपा की अहमदाबाद शहर इकाई के अध्यक्ष थे।

Image

गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा (फोटो साभार: @Bhupendrapbjp)

Photo : Twitter

New Gujarat BJP Chief: गुजरात के मंत्री और ओबीसी नेता जगदीश विश्वकर्मा को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। वह केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का स्थान लेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अधिकारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय 'कमलम' में राज्य के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में विश्वकर्मा के नाम की आधिकारिक घोषणा की।

कौन है जगदीश विश्वकर्मा?

विश्वकर्मा (52) ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और नवसारी से लोकसभा सांसद सीआर पाटिल का स्थान लिया है, जिनका तीन साल का कार्यकाल जुलाई 2023 में समाप्त हो गया था और वह इस पद पर बने हुए थे। अहमदाबाद की निकोल सीट से तीन बार विधायक चुने गए विश्वकर्मा शुक्रवार को इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

विश्वकर्मा फिलहाल सहकारिता, नमक उद्योग, एमएसएमई, कुटीर, खादी और ग्रामीण उद्योग राज्य मंत्री हैं। वह इससे पहले भाजपा की अहमदाबाद शहर इकाई के अध्यक्ष थे। समारोह से पहले, विश्वकर्मा ने अहमदाबाद के ठक्करबापानगर में स्थित अपने आवास से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक रैली निकाली।

उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा, विकास, विश्वास, नए विचारों, राष्ट्रीय विजय और आत्मनिर्भर भारत का पर्याय है। हमारा प्रयास, सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से टीम गुजरात भाजपा के रूप में जनता की सेवा के लिए एकजुट होना चाहिए।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article