देश

MCD Polls के जरिए 'MD' फैक्टर साधने पर AIMIM-ASP का जोर, जानें- कौन कितनी सीट पर ठोंकेगा ताल?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2022, 04:37 PM IST

MCD Polls 2022: एमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। एआईएमआईएम दिल्ली इकाई के अध्यक्ष कलीमुल हफीज ने बताया, ‘‘दोनों पार्टियों के नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने के फैसले को उनके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अनुमति दी थी।’’

Image

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी।

Photo : IANS

MCD Polls 2022: हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद का संगठन आजाद समाज पार्टी (आसपा) मिल कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अगले महीने होने वाले चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) को दोनों ने साथ मिल कर शहर के अल्पसंख्यक और दलित बहुल इलाकों में 100 वॉर्डों पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

समझा जा सकता है कि इसके जरिए दोनों का मुस्लिम और दलित (एमडी) फैक्ट साधने पर जोर है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दलों के नेताओं ने बताया कि एआईएमआईएम 100 में ये 68 वॉर्ड में, जबकि बाकी 32 पर आसपा चुनावी ताल ठोंकेगी।

एआईएमआईएम दिल्ली इकाई के अध्यक्ष कलीमुल हफीज ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘दोनों पार्टियों के नगर निगम चुनाव एक साथ लड़ने के फैसले को उनके प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने अनुमति दी थी।’’

हफीज ने आरोप लगाया कि भाजपा और आप दोनों ने उन इलाकों की पूरी तरह उपेक्षा की है जहां दिल्ली में मुस्लिम और दलित रहते हैं। दिल्ली की कुल आबादी में मुस्लिम 15 प्रतिशत और दलित 16 प्रतिशत हैं। एमसीडी चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article