दिल्ली

MCD Election: एमसीडी चुनाव के लिए BJP ने जारी किया वचन पत्र, सभी झुग्गिवासियों को फ्लैट्स देने सहित किए ये वादे

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 10, 2022, 10:23 AM IST

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के मद्देनजर दिल्ली बीजेपी आज अपना पहला वचन पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पहला वचन दिल्ली के सभी झुग्गिवासियों को फ्लैट्स दिए जाने का है।

Image

भाजपा का वचन पत्र जारी करते हुए आदेश गुप्ता और मनोज तिवारी

Photo : ANI

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने वचन पत्र जारी कर दिया है। इस वचन पत्र में BJP ने झुग्गीवासियों को फ्लैट देने सहित कई वादे किए हैं। बीजेपी ने कहा कि राजधानी के लोगों को साफ पानी देना हमारी प्राथमिकता है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने कहा, 'एक तरफ झूठ बोलने वाली केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार है जो सिर्फ वादे करती है और उन्हें पूरा नहीं करती और एक तरफ भाजपा है जो अपने हर वादे को पूरा करती है। हम दिल्ली के हर झुग्गी वासी से ये वचन पत्र भरवाएंगे और सभी को जहाँ झुग्गी, वहीँ मकान के तहत मकान देंगें।'

बीजेपी का केजरीवाल पर हमला

आदेश गुप्ता ने कहा, 'हर घर को नल से जल मिले ऐसी केजरीवाल की रुचि नहीं है क्योंकि केजरीवाल की टैंकर माफिया से सांठगांठ है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जहाँ झुग्गी वहीँ मकान वाला वादा पूरा किया है। ऐसा ही मकान-सभी झुग्गी वालों को देगी भाजपा! वचन पत्र- जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान!' उन्होंने चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया।

शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। दिल्ली में नगर निगम के नये सिरे से परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव होगा और 250 वार्डों के लिए चुनाव की बहुप्रतीक्षित कवायद गुजरात विधानसभा चुनाव के दो चरणों (एक और पांच दिसंबर) के बीच में होगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article