देश

नगालैंड के चुमौकेदिमा में क्यों हुई झड़प? 26 लोग घायल, भीड़ ने घरों में लगाई आग; पुलिसकर्मी तैनात

Nagaland Clash: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण शुक्रवार को हुई झड़प में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Image

नगालैंड के चुमौकेदिमा में जमकर चले पत्थर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Nagaland Clash: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले में लंबे समय से जारी भूमि विवाद के कारण शुक्रवार को हुई झड़प में कम से कम 26 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मेडजिफेमा उपमंडल के मोआवा गांव में सुबह के समय हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है और यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है। जनता से शांति बनाए रखने और कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की जाती है।"

पारंपरिक भूमिधारकों और निवासियों के सर्वोच्च आदिवासी निकाय 'चखरोमा पब्लिक ऑर्गनाइजेशन' (CPO) के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों से इस आरोप को लेकर तनाव बढ़ रहा था कि मोआवा और आसपास के क्षेत्रों में भूमि खरीदारों को निर्माण एवं कृषि गतिविधि करने से रोका जा रहा है, जबकि इनमें से कुछ भूखंडों पर अवैध संरचनाएं खड़ी की जा रही थीं।

सीपीओ ने कहा कि उसने दो दिसंबर को ग्राम प्रधान को औपचारिक नोटिस भेजा था, जिसमें निजी भूमि पर कथित अवैध निर्माणों को हटाने के लिए 25 दिसंबर की समयसीमा निर्धारित की गई थी और चेतावनी दी गई थी कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसने दावा किया कि नोटिस को हालांकि नजरअंदाज कर दिया गया और निर्माण कार्य जारी रहा।

जमकर चले पत्थर

सीपीओ के अध्यक्ष झातो किमहो ने बताया कि संगठन के नेता मोआवा गांव में ग्राम प्रधान और अध्यक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गए थे। हालांकि, लगभग 70-80 लोगों की भीड़ ने उन्हें कथित तौर पर घेर लिया। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई जब ग्रामीणों ने पत्थरबाजी का सहारा लिया, जिसमें मेडज़िफेमा के अतिरिक्त सहायक आयुक्त, एक पुलिस कांस्टेबल और लगभग 24 युवक घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई में सैकड़ों युवक गांव में घुस आए, भीड़ को तितर-बितर कर दिया और कथित तौर पर निजी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित कुछ घरों में आग लगा दी। अधिकारियों ने बताया कि कुछ वाहनों को भी हिंसा के दौरान नुकसान पहुंचा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!