देश

Agniveers: 'ऑपरेशन सिंदूर' में कई अग्निवीरों ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

Agni veers in Operation Sindoor: भारत ने सात मई की सुबह 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था।

Image

'ऑपरेशन सिंदूर' में अग्निवीरों की अहम भूमिका

Agniveers News: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान भारतीय सैन्य इकाइयों का हिस्सा रहे कई अग्निवीर ने अहम भूमिका निभाई थी और कर्तव्य निर्वहन के दौरान उन्हें महत्वपूर्ण अनुभव मिला। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि हालांकि, वर्तमान में सैन्य इकाइयों में केवल सीमित संख्या में अग्निवीर हैं और इसलिए वे अपने वरिष्ठों की देखरेख में काम कर रहे हैं।

पाकिस्तान की इन हरकतों का भारत की ओर से कड़ा जवाब दिया गया। भारतीय सेना ने 10 मई को पाकिस्तान के आठ हवाई ठिकानों पर मिसाइल और अन्य लंबी दूरी के हथियारों से हमला किया, जो पाकिस्तान द्वारा कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने के प्रयासों का जवाब था। चार दिन तक चले गहन सैन्य संघर्ष के दौरान, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया और हवाई रक्षा प्रणाली ने हमलों को विफल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सूत्रों ने बताया कि कई अग्निवीर तोपखाने और पैदल सेना इकाइयों का भी हिस्सा थे तथा वे वायु रक्षा प्रणालियों को संचालित करने वाले दलों का भी हिस्सा थे।दस मई की दोपहर को दोनों पक्षों के सैन्य संचालन महानिदेशकों के बीच वार्ता के बाद सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति के साथ संघर्ष समाप्त हुआ

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article