देश

Mann Ki Baat: पीएम मोदी की युवाओं से अपील- नशे के खिलाफ बनाएं कंटेंट, गाने और स्लोगन; 'सूर्यपथ तिरंगा' का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 137वें एपिसोड में युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने देशवासियों से नशामुक्ति पर कंटेंट और नए गाने बनाने तथा अभियान के लिए स्लोगन तैयार करने का आह्वान किया। पीएम ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का जिक्र करते हुए इसे पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ने वाला अभियान बताया। इसके अलावा उन्होंने ‘सूर्यपथ तिरंगा’ पहल का उल्लेख किया, जिसके तहत तिरंगा फिजी के सुवा से लेकर एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचा।

Image

मन की बात कार्यक्रम का आज 137वां एपिसोड का प्रसारण हुआ।

मन की बात कार्यक्रम का आज 137वां एपिसोड का प्रसारण हुआ। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से बचने की अपील की है। पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि नशे के खिलाफ कंटेंट बनाए जाएं। देशवासी नशे के खिलाफ कैंपेन में जुड़ें। नशामुक्ति के लिए नए गाने बनाएं। नशामुक्ति अभियान का स्लोगन बनाएं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,"नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत... यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिलकुल साफ है- नशामुक्त युवा, drug free india।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस साल 'सूर्यपथ तिरंगा' के जरिए हमारा तिरंगा दुनिया-भर की एक अनोखी यात्रा पर निकला। फिजी के सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक Indian Missions और Posts पर तिरंगा लहराता गया।

'पीएम स्वनिधि योजना' के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं

पीएम मोदी ने कि 'पीएम स्वनिधि योजना' के माध्यम से लाखों माताएं और बहनें नई शक्ति प्राप्त कर रही हैं। 'महिला सशक्तिकरण' के इस पहलू पर उतनी चर्चा नहीं होती जितनी होनी चाहिए। 'पीएम स्वनिधि योजना' के लाभार्थियों में लगभग 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। इसका मतलब है कि देश भर में लगभग 35 लाख महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए इस योजना से जुड़ रही हैं।

दो दोस्तों ने मिलकर एक टन से अधिक कचरा हटाया

इस दौरान पीएम मोदी ने यूपी के दो दोस्तों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा,"उत्तर प्रदेश के विभाग में एक गांव है-पटवाई। वहां आकाश और रोहन नाम के दो दोस्तों ने देखा कि उनके आसपास गंदगी भरी हुई है। बस, फिर क्या था, आकाश और रोहन ने गुड़िया के बैग और सफाई के लिए निकल पड़े। धीरे-धीरे दूसरे युवा भी उनके साथ जुड़ गए। एक टीम भी बन गई, जिसका नाम है-'क्लीन-अप पटवाई'। ये युवा अब तक चार गंगा घाटों को साफ कर चुके हैं। एक टन से अधिक प्लास्टिक कचरा हटाया गया। इस बार श्री महाराजा जी की यात्रा में भी,स्वच्छता और जनभागीदारी की ऐसी ही अनोखी तस्वीरें देखने को मिलीं। कठिन स्थापत्य पर हजारों स्वतंत्रता दिवस-रात सेवा में स्थापत्य चल रहे हैं। इस वर्ष की यात्रा के दौरान, 400 मीट्रिक टन से अधिक मात्रा में गुटों को इकट्ठा किया गया और संसाधित किया गयास्वतंत्रता के इस अभियान में सहयोगी भी बने। 16 हजार से अधिक यात्रियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article