शहर

छत्तीसगढ़ में 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार, नवा रायपुर में स्थापित होगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नवा रायपुर में 152.74 करोड़ रुपये के निवेश से यश फैन्स की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिससे 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में इस परियोजना का भूमिपूजन हुआ, जो राज्य की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई होगी।

Image

नवा रायपुर में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार,

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में एक नई विनिर्माण इकाई की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में यश फैन्स की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन हुआ। इस परियोजना पर ₹152.74 करोड़ का निवेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस इकाई के माध्यम से करीब 3,500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसे राज्य की पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई बताया गया है।

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत अधिक रोजगार देने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। यश फैन्स की नई इकाई में इलेक्ट्रिक पंखों और रसोई से जुड़े उपकरणों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी क्रॉम्पटन, हैवेल्स, उषा और मिल्टन जैसे ब्रांड्स के लिए उत्पाद तैयार करती है। इकाई के शुरू होने के बाद इन ब्रांड्स के लिए बनने वाले उत्पादों का निर्माण छत्तीसगढ़ में भी किया जा सकेगा। इससे राज्य को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में नई पहचान मिलने की संभावना है।

स्थानीय कारोबारियों, छोटे उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं के लिए नए मौके

इस परियोजना का असर प्रत्यक्ष रोजगार तक सीमित नहीं रहेगा। उत्पादन शुरू होने पर कच्चे माल की आपूर्ति, पैकेजिंग, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं की मांग बढ़ सकती है। इससे स्थानीय कारोबारियों, छोटे उद्यमियों और सेवा प्रदाताओं के लिए भी काम के नए अवसर पैदा होंगे। नवा रायपुर और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। परियोजना की एक प्रमुख विशेषता स्थानीय संसाधनों का उपयोग भी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में उपलब्ध स्टील और एल्युमिनियम का इस्तेमाल राज्य में ही तैयार उत्पाद बनाने के लिए किया जाएगा। इससे कच्चे माल के बजाय तैयार वस्तुओं के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर मूल्य संवर्धन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

राज्य सरकार की ओर से कंपनी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन

यश फैन्स के चेयरमैन रितेश नरेडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कच्चे माल की उपलब्धता, देश के मध्य में स्थित होने के कारण बेहतर भौगोलिक पहुंच, कुशल मानव संसाधन और राज्य सरकार का सहयोग विनिर्माण इकाई स्थापित करने के अनुकूल हैं। हैदराबाद स्थित कंपनी फिलहाल हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश में 12 विनिर्माण इकाइयां संचालित कर रही है। नवा रायपुर में बनने वाली इकाई राज्य में कंपनी का पहला संयंत्र होगा। मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और परियोजना का निर्माण जल्द पूरा कर उत्पादन शुरू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित कंपनी के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें