क्रिकेट

कौन हैं भारत के लिए डेब्यू करने वाली निकी प्रसाद, कंगारुओं के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मचाया था धमाल

भारतीय महिला टीम के लिए शुक्रवार को 20 वर्षीय ऑलराउंडर निकी प्रसाद ने जिंबाब्वे के खिलाफ रायपुर में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। जानिए कौन हैं निकी प्रसाद?

Image

निकी प्रसाद को डेब्यू कैप देतीं कप्तान स्मृति मंधाना (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

रायपुर: विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाली 20 वर्षीय युवा ऑलराउंडर निकी प्रसाद के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खास बन गया। पूर्णकालिक कप्तान के रूप में शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने निकी को डेब्यू कैप दी और प्लेइंग-11 में शामिल किया। निकी भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाली 96वीं खिलाड़ी बनीं। उनसे पहले प्रतिका रावल ने थाइलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20आई डेब्यू किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलकर बनाई पहचान

घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑलराउंडर निकी ने विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। दाहिने हाथ की बैटर और ऑफ स्पिनर निकी ने डब्लूपीएल में खेले 18 मैच की 7 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 153 रन 30.60 के औसत और 119.53 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। 47 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। डब्लूपीएल में उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मचाया धमाल

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ उनके हालिया प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें टीम में जगह मिली। इसके बाद जिंबाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में ही डेब्यू कैप भी मिल गई। मोहाली में उन्होंने अनॉफीशियल टेस्ट में बल्लेबाजी में 91 और 4 रन की पारी खेली। इसके अलावा गेंदबाज करते हुए कुल 7 विकेट( 2/27 और 5/50) चटकाए थे। इससे पहले उन्होंने तीन मैच की वनडे सीरीज में 108 रन बनाए और 9 विकेट अपने नाम किए। तीन मैच की टी20 सीरीज में एक अर्धशतक सहित 56 रन बनाए और 2 विकेट अपने नाम किए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article