देश

बीमार पत्नी से मिलने करीब दो महीने बाद जेल से 7 घंटे के लिए घर आए थे सिसोदिया, फिर भी नहीं हुई मुलाकात; जानें वजह

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 3, 2023, 10:00 PM IST

आज मनीष सिसोदिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमानत मिलने के बाद सुबह दिल्ली के मथुरा रोड स्थित अपने आवास पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत और खराब हो गई।

Image

आज 8 घंटे के लिए मनीष सिसोदिया पहुंचे थे घर

Photo : ANI

दिल्ली के पूर्व उप मुख्य मनीष सिसोदिया शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने जेल से कुछ घंटों के लिए बाहर आए थे, कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें यह राहत मिली थी, लेकिन करीब दो महीने बाद भी सिसोदिया की ये इच्छा अधूरी रह गई। वो बिना पत्नी से मिले ही तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गए। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली आबकारी नीति मामले में 7 घंटे की अंतरिम राहत दी गई थी।

सुबह पहुंचे थे घर

आज मनीष सिसोदिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जमानत मिलने के बाद सुबह दिल्ली के मथुरा रोड स्थित अपने आवास पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत और खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके कारण सिसोदिया बीमार पत्नी से नहीं मिल सके। सिसोदिया की पत्नी मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं।

अब जमानत की मांग

इस घटना के बाद सिसोदिया एक बार फिर से कोर्ट के दरवाजे पर पहुंचे और राहत की मांग की। सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा को बताया कि शुक्रवार को पारित अदालत के निर्देशों के अनुसार, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री को उनकी पत्नी से मिलाने के लिए ले जाया गया, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी की तबियत खराब हो गई, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस प्रकार माथुर ने अदालत से सिसोदिया को अस्थायी आधार पर रिहा करने का अनुरोध किया और कहा कि वह अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने वाले एकमात्र व्यक्ति हैं।

कोर्ट ने क्या कहा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिसोदिया की इस याचिका के बाद एलएनजेपी अस्पताल से आप नेता मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में रिपोर्ट मांगी। साथ ही कथित आबकारी नीति घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में छह सप्ताह के लिए सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!