देश

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने इन आरोपों में पकड़ा

सुरक्षा बल मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। अब रक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के विभिन्न गुटों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

Image

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक फोटो- PTI

Manipur news: रक्षा बलों ने मणिपुर के दो जिलों से प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) के विभिन्न गुटों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोंगद्रेनखोम्बा) के एक सदस्य को थौबल जिले के टेकचाम इलाके से जबरन वसूली, कार्यकर्ताओं की भर्ती और हथियारों एवं गोला-बारूद को लाने-ले जाने में शामिल होने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन केसीपी (तैबांगनगांबा) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को बिष्णुपुर जिले के निंगथौखोंग इलाके में एक व्यक्ति के घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि घर के मालिक को भी उग्रवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बाद में, जिले के नाचौ पंथोंग से संगठन के एक और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से गोला-बारूद एवं एक पिस्तौल बरामद की गई।

मणिपुर के हालात

सुरक्षा बल मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से तलाशी अभियान संचालित कर रहे हैं। मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था।राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!