India China Relations: चीन और भारत को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय विकास के मौकों के तौर पर देखना चाहिए। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने यह टिप्पणी की।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फेइहोंग ने दोनों देशों के बीच संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेइहोंग ने कहा, ''चीन और भारत करीबी पड़ोसी हैं और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान तथा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों की मुख्यधारा रहे हैं।''
फेइहोंग ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार हैं और एक-दूसरे के लिए खतरे के बजाय विकास के अवसर हैं।
सीमा विवाद पर भी रखी बात
फेइहोंग ने कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है ताकि पड़ोसी बड़े देशों के साथ मिलकर सह-अस्तित्व का सही तरीका खोजा जा सके और द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा दिया जा सके। राजदूत ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक रिश्तों पर भी जोर दिया और कहा कि इस साल की पहली छमाही में दोनों देशों का आपसी व्यापार 91.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 23.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: G20 में शामिल होंगे पुतिन? अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति को भेजा न्योता, रूबियो बोले- ट्रंप मिलने को तैयार
भारत-चीन संबंधों में मतभेदों का जिक्र करते हुए फेइहोंग ने कहा कि दोनों देश प्राचीन सभ्यताएं हैं और उनके पास मतभेदों को उचित तरीके से संभालने के लिए पर्याप्त राजनीतिक और ऐतिहासिक समझ है। उन्होंने कहा, ''बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों और सीमा मुद्दे को लेकर 'डुअल-ट्रैक अप्रोच' के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाता है।
नई दिल्ली में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत में चीनी राजदूत जू फेइहोंग ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी की जगह साझेदार और खतरे के बजाय विकास के अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को एक सही रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाते हुए दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहिए।
