शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार का कहर! 'हिट एंड रन' में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी चालक आशीष पॉल को गिरफ्तार किया है। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा की मौत हुई थी।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से 'हिट एंड रन' मामले में आरोपी चालक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार से हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी चालक आशीष पॉल को गिरफ्तार किया है। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरज कुमार सिन्हा की मौत हुई थी। पुलिस के मुताबिक थार ने ओवरटेक करते समय हादसा हुआ था। इस हादसे में मृतक की पत्नी की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

बिसरख थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में परिजनों के मांग के बाद हिट एंड रन की धारा बढ़ाई गई। अब FIR में BNS 106(2) जोड़ा गया है।

थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

ग्रेटर नोएडा में थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं। यह हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे बिसरख थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार, चिपियाना के रहने वाले नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर जा रहे थे, तभी थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई, पत्नी का अस्पताल में हो रहा इलाज

पुलिस ने कहा, 'चिपियाना निवासी 40 वर्षीय नीरज और उनकी पत्नी घायल हो गए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।' पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

पुलिस ने कहा, 'मृतक के शव का पंचनामा तैयार किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।' पुलिस ने बताया था कि थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article