देश

माणिक साहा के सिर दूसरी बार सजा त्रिपुरा CM का ताज: PM के सामने ली शपथ, आठ और लोग बने मंत्री

  • Written by: अमित कुमार मंडलEdited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 8, 2023, 12:19 PM IST

Manik Saha oath as Chief Minister of Tripura: अगरतला में स्वामी विवेकानंद मैदान में डॉ.साहा के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ जेपी नड्डा मौजूद रहे।

Image

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए डॉ.मानिक साहा।

Photo : ANI

Manik Saha oath as Chief Minister of Tripura: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रोफसर डॉ.मानिक साहा के सिर दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का ताज सजा है। बुधवार (आठ मार्च, 2023) को अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ ली। डॉ.साहा के साथ आठ और लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली।

डॉ.साहा इससे पहले छह मार्च, 2023 को बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे। उन्होंने इसके बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से भेंट की थी और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था। वैसे, सीएम की रेस में साहा का पलड़ा भारी रहा है।

और किसने-किसने ली शपथ?टिंकू रॉय, विकास देव वर्मा, सुधांशु दास, शुक्ल चरण नौटिया, रतन लाल नाथ, प्रणजीत सिंह रॉय, संतन चकमा और सुशांत चौधरी।

मोटा-मोटी बीजेपी के आठ और सहयोगी दल आईपीएफटी के एक सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जिनमें पांच नए चेहरे हैं। पहले के मंत्रिमंडल में शामिल चार मंत्रियों को भी नए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। दरअसल, साठ सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी ने 32 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि इसकी सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) को एक सीट मिली। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article